Jharkhand Weather Forecast: प्रचंड गर्मी से 23 लोगों की मौत, झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में प्रचंड गर्मी से लोग परेशान हैं. 23 लोगों की लू लगने से मौत हो चुकी है. आज का मौसम कैसा रहेगा, इसके बारे में यहां पढ़ें.

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में प्रचंड गर्मी से लोग परेशान हैं. अधिकतर जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार जा चुका है. पलामू और गढ़वा में तो अधिकतम तापमान 47 डिग्री या उससे अधिक हो गया है. भीषण गर्मी ने एक दिन में 23 लोगों की जान ले ली.

Jharkhand Weather Forecast: इन जिलों को गर्मी से राहत नहीं

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 2 दिन में झारखंड के उत्तर-पश्चिमी हिस्से को छोड़कर अन्य इलाकों में थोड़ी राहत मिल सकती है. मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद के मुताबिक, लोकसभा चुनाव वाले दिन यानी शनिवार (1 जून) को उत्तर-पूर्वी तथा दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ छींटे पड़ेंगे. तेज हवाओं का झोंका भी चलेगा. वर्षा के साथ-साथ कहीं-कहीं वज्रपात भी हो सकता है.

पलामू, गढ़वा, चतरा समेत कई जिलों में उष्ण लहर की स्थिति रहेगी

मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि शुक्रवार (31 मई) को झारखंड के उत्तर-पश्चिमी भागों में यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में कहीं-कहीं उष्ण लहर यानी HEAT WAVE की स्थिति देखी जाएगी. पलामू और गढ़वा में कई दिनों से प्रचंड गर्मी पड़ रही है.

डालटेनगंज बना हुआ है झारखंड में सबसे गर्म जगह

पलामू का डालटेनगंज झारखंड का सबसे गर्म जगह बना हुआ है. यहां का अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया, जबकि गढ़वा में यह 47.1 डिग्री सेल्सियस रहा. सरायकेला का अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, तो पश्चिमी सिंहभूम का 44.8 डिग्री सेंटीग्रेड.

18 जिलों का तापमान 40 डिग्री सेंटीग्रेड के पार

पिछले 24 घंटे की बात करें, तो झारखंड के 18 जिलों का तापमान 40 डिग्री से अधिक हो गया. सिर्फ 6 जिलों का तापमान 40 डिग्री से कम है. उसमें भी धनबाद का तापमान 39.3 डिग्री सेंटीग्रेड है, तो जामताड़ा का 39.5 डिग्री सेंटीग्रेड. यानी सिर्फ 4 जिले हैं, जिनका तापमान 40 डिग्री से नीचे है. बाकी सभी जिलों में लू या प्रचंड लू की स्थिति है.

मौसम विभाग ने जारी की थी इन जिलों में बारिश की चेतावनी

बृहस्पतिवार (30 मई) को देर शाम के बाद कई जिलों में मौसम विभाग की ओर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया. जिन जिलों में बारिश की चेतावनी दी गई, उसमें बोकारो, देवघर, धनबाद, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, हजारीबाग, जामताड़ा, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, खूंटी, रांची, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिले शामिल हैं. हालांकि, कहां-कितनी बारिश हुई, इसका कोई आंकड़ा मौसम विभाग की ओर से अभी तक जारी नहीं किया गया है.

पलामू में सबसे ज्यादा 6 लोगों की मौत

  • उत्तर प्रदेश के कानपुर का स्क्रैप व्यवसायी अनिल कुमार अवस्थी
  • हुसैनाबाद के देवरी गांव की 30 वर्षीय शांता देवी (पति-राजू राम)
  • हैदरनगर के बरडंडा गांव का नौ वर्षीय संदीप साव (पिता-दिनेश साव)
  • मेदिनीनगर के हमीदगंज मुहल्ला निवासी विकास कुमार (35)
  • पांडू प्रखंड के भटवलिया गांव अभियानी देवी (75 वर्ष, पति-नागेंद्र शुक्ला)
  • पांडू के मनगिरा देवी (90 वर्ष, पति-बलि पांडेय)

आपके जिले में कितना रहा तापमान

क्रम सं.शहरों के नामअधिकतम तापमान
1रांची42.0 डिग्री सेंटीग्रेड
2जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)42.8 डिग्री सेंटीग्रेड
3डालटेनगंज (पलामू)47.4 डिग्री सेंटीग्रेड
4बोकारो43.9 डिग्री सेंटीग्रेड
5चतरा43.3 डिग्री सेंटीग्रेड
6देवघर40.6 डिग्री सेंटीग्रेड
7धनबाद39.3 डिग्री सेंटीग्रेड
8गढ़वा47.1 डिग्री सेंटीग्रेड
9गिरिडीह41.6 डिग्री सेंटीग्रेड
10गोड्डा37.9 डिग्री सेंटीग्रेड
11गुमला44.7 डिग्री सेंटीग्रेड
12हजारीबाग43.1 डिग्री सेंटीग्रेड
13जामताड़ा39.5 डिग्री सेंटीग्रेड
14खूंटी43.2 डिग्री सेंटीग्रेड
15बहरागोड़ा (पूर्वी सिंहभूम)36.1 डिग्री सेंटीग्रेड
16लातेहार43.2 डिग्री सेंटीग्रेड
17लोहरदगा44.3 डिग्री सेंटीग्रेड
18पाकुड़37.6 डिग्री सेंटीग्रेड
19पलामू47.4 डिग्री सेंटीग्रेड
20रामगढ़44.0 डिग्री सेंटीग्रेड
21सरायकेला46.3 डिग्री सेंटीग्रेड
22साहिबगंज35.5 डिग्री सेंटीग्रेड
23सिमडेगा42.9 डिग्री सेंटीग्रेड
24पश्चिमी सिंहभूम44.8 डिग्री सेंटीग्रेड

कहां-कितने लोगों की हुई मौत

  • पलामू जिले में लू की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हो गयी
  • गढ़वा के केतार प्रखंड में एक की मौत
  • गुमला जिले में एक बच्चा समेत 2 लोगों की मौत
  • हजारीबाग के गिद्दी में वृद्ध महिला की मौत
  • सरायकेला जिले में लू की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत
  • पश्चिमी सिंहभूम में बुजुर्ग की लू लगने से मौत
  • आदित्यपुर में लू से एक व्यक्ति की मौत
  • धनबाद जिले में 2 लोगों की हो गई मौत
  • गिरिडीह में कोडरमा के डोमचांच निवासी की लू लगने से मौत
  • सीसीएल के अमलो प्रोजेक्ट में बिहार के ट्रक चालक की मौत
  • बोकारो में लातेहार के गणपत महतो की लू लगने से मौत

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Weather: मानसून आने से पहले 18 जिलों में लू का प्रकोप, 20 लोगों की मौत, जानें कब मिलेगी HEAT WAVE से राहत

Jharkhand Weather: झारखंड में भीषण गर्मी, 23 जिलों का पारा 40 के पार, 30 और 31 मई इन इलाकों में चल सकती है लू

Jharkhand Weather: झारखंड के लोगों को गर्मी से मिली राहत, लेकिन इस दिन से फिर बढ़ेगा तापमान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >