झारखंड में आज से दिखेगा डाना का असर, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Jharkhand Weather: 24 अक्तूबर को राज्य के दक्षिणी-पूर्वी भाग में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है. हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे हो सकती है.

Jharkhand Weather|Cyclone Tracker|Cyclone Dana|झारखंड में चक्रवात ‘डाना’ का असर बुधवार से दिख सकता है. राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है. सबसे अधिक असर गुरुवार और शुक्रवार को हो सकता है. इसको लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 24 अक्तूबर को राज्य के दक्षिणी-पूर्वी भाग में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है. हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे हो सकती है. इसी दिन राज्य के दक्षिण-पश्चिमी एवं निकटवर्ती मध्य हिस्सों में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है. यहां भी हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे हो सकती है.

चक्रवात का असर झारखंड के उत्तर-पूर्वी तथा उत्तरी-मध्य हिस्सों में पड़ने का भी अनुमान है. 25 अक्तूबर को राज्य के दक्षिण-पश्चिमी तथा निकटवर्ती मध्य हिस्सों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है. इसी दिन राज्य के दक्षिण-पूर्वी भाग में कहीं-कहीं गर्जन वज्रपात और तेज हवाओं का झोंका चलने का अनुमान है.

झारखंड विधानसभा चुनाव की ताजा खबरें यहां पढ़ें

इसका असर राज्य के दक्षिण-पश्चिमी तथा निकटवर्ती मध्य भाग में भी इसका असर दिख सकता है. राज्य के उत्तर-पूर्वी तथा उत्तरी-मध्य भाग में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की भी संभावना है. 26 अक्तूबर को भी राज्य के दक्षिणी-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है. 27 अक्तूबर से मौसम साफ हो सकता है. बारिश नहीं होगी. मौसम शुष्क रह सकता है.

झारखंड के कब-कब किन-किन जिलों में दिखेगा असर

  • 23 अक्तूबर : रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज(आंशिक असर, येलो अलर्ट)
  • 24 अक्तूबर : गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, रांची, खूंटी, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, बोकारो, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़(सभी जिलों में येलो अलर्ट), पूर्वी सिंहभूम, प सिंहभूम और सरायकेला-खरसांवा(ऑरेंज अलर्ट)
  • 25 अक्तूबर : लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रांची, खूंटी, रामगढ़ (येलो अलर्ट), प सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा और पूर्वी सिंहभूम(ऑरेंज अलर्ट)

झारखंड की इन ट्रेनों को कर दिया गया है रद्द

रेलवे ने ‘डाना’ की आशंका को देखते हुए कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है. नयी दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी (वाया-मुरी, 22824) 23 अक्तूबर को, जबकि भुवनेश्वर-नयी दिल्ली राजधानी (वाया-मुरी, 22823) 25 अक्तूबर को रद्द रहेगी. हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस (18451), पुरी-हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस (18452), भुवनेश्वर-धनबाद गरीब रथ एक्सप्रेस (02832) और धनबाद-भुवनेश्वर गरीब रथ एक्सप्रेस (02831) 24 अक्तूबर को रद्द रहेंगी. वहीं, पुरी-आनंदविहार टर्मिनल एक्सप्रेस (वाया-मुरी, 12875) 25 अक्तूबर को रद्द रहेगी.

क्या है डाना की स्थिति

बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी पर लो प्रेशर पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ते हुए मंगलवार को दिन के 11:20 बजे पारादीप (ओडिशा) से लगभग 700 किमी दक्षिण पूर्व पर स्थित था. इसके पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और 23 अक्तूबर तक बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की प्रबल संभावना है. इसके बाद उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए 24 अक्तूबर की सुबह तक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक गंभीर चक्रवाती तूफान (डाना) में तब्दील होने की संभावना है.

Also Read

Cyclone Tracker: बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात से बदलेगा मौसम, झारखंड में होगी भारी बारिश

Jharkhand Weather: राज्य में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Jharkhand Weather: बंगाल की खाड़ी की तरफ बढ़ रहा मानसून ट्रफ, रांची समेत झारखंड के 2 जिलों में वर्षा की चेतावनी

Jharkhand Weather: सावधान! मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

Jharkhand Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >