Jharkhand Weather: बारिश की बूंदों से फिर भीगेगा झारखंड, आज से बारिश के आसार, 24 जून के बाद भारी वर्षा

Jharkhand Weather: मौसम विभाग के अनुसार आज से राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में जोरदार बारिश की संभावना है. इस दौरान तेज आंधी-तूफान और वज्रपात को लेकर पूरे राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. 24 जून के बाद पूरे झारखंड में भारी से भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है.

Jharkhand Weather: राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में बीते कई दिनों तक लगातार झमाझम बारिश हुई. फिलहाल बीते 2 दिनों से मौसम सामान्य है, लेकिन एक बार फिर से झारखंड में भारी बारिश होने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार आज से राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में जोरदार बारिश की संभावना है. इस दौरान तेज आंधी-तूफान और वज्रपात को लेकर पूरे राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

आज से 24 जून तक होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज 22 जून से 24 जून तक पूरे झारखंड में झमाझम बारिश होने वाली है. इस दौरान तेज आंधी-तूफान और वज्रपात की भी संभावना जतायी गयी है. इसे लेकर पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं जामताड़ा, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ और दुमका में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

24 जून के बाद भारी से भारी बारिश की संभावना

24 जून के बाद पूरे झारखंड में भारी से भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है. 24 से 27 जून तक राज्यभर में जोरदार बारिश होने वाली है. इस दौरान गुमला, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

इसे भी पढ़ें

झारखंड सरकार की दिव्यांग जनों के लिए सौगात, इस योजना के तहत हर माह मिलेंगे एक हजार रुपये

Godda News : लापरवाही की भेंट चढ़ी मासूम, “बस थोड़ी देर में पहुंच रहे हैं” कह कर 3 घंटे बाद भी नहीं आयी एम्बुलेंस

Crime News : पलामू में डिक्की से उच्चके ने उड़ाये 25 लाख के जेवर, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >