Jharkhand Weather Alert: कमजोर पड़ा मानसून, फिर भी झारखंड में 23 अगस्त तक होती रहेगी वर्षा

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में 23 अगस्त तक बारिश होती रहेगी. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है. मौसम केंद्र रांची ने कहा है कि झारखंड में मानसून कमजोर पड़ा है, लेकिन वर्षा और वज्रपात का दौर अभी थमने वाला नहीं है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि 21 अगस्त को झारखंड के 11 जिलों में भारी वर्षा होगी. कुछ जगहों पर वज्रपात भी होगा. किन जिलों में होगी बारिश, यहां जान लें.

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में पिछले कुछ दिनों से मानसून कमजोर है. बावजूद इसके, हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा का दौर जारी है. झारखंड में वर्षा भले कम हो गयी हो, लेकिन 23 अगस्त तक वर्षा-वज्रपात और आंधी-तूफान का दौर जारी रहेगा. यह जानकारी मौसम विभाग की ओर से दी गयी है.

गरज-चमक और आंधी-तूफान के साथ वर्षा की संभावना

आईएमडी (भारत मौसम विज्ञान विभाग) के मौसम केंद्र रांची ने झारखंड राज्य के लिए जारी मौसम की चेतावनी में कहा है कि झारखंड में कहीं-कहीं गरज-चमक और आंधी-तूफान के साथ वज्रपात होने की संभावना है. कुछ जगहों पर वर्षा भी होगी.

18 से 20 सितंबर तक गरज के साथ वज्रपात का अलर्ट

येलो अलर्ट जारी करते हुए मौसम केंद्र ने कहा है कि 18 से 20 सितंबर 2025 तक झारखंड में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवाओं का झोंका चलेगा. हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है. कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकता है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

21 को 11 जिलों में भारी वर्षा-वज्रपात की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, 21 अगस्त को झारखंड के उत्तर-पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों के 11 जिलों में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा होगी. कुछ जगहों पर गरज-चमक और आंधी-तूफान के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है. 22 और 23 अगस्त को भी कहीं-कहीं भारी वर्षा होगी.

3 दिन में 3 डिग्री तक घटेगा अधिकतम तापमान

मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 3 दिन में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट आने की संभावना है. पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मानसून कमजोर रहा. सबसे अधिक वर्षा सरायकेला के ईचागढ़ में 6.4 मिलीमीटर हुई. इस दौरान सबसे अधिक उच्चतम तापमान गोड्डा में 35.9 डिग्री सेंटीग्रेड और सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 20.4 डिग्री सेंटीग्रेड रही.

इसे भी पढ़ें : Viral Video: वीडियो देख थम जायेंगी सांसें, पेड़ पर लटके युवक पर झपटे 2-2 बाघ

Jharkhand Weather: मानसून में 29% अधिक वर्षा

मानसून के इस सीजन में 1 जून से 17 अगस्त 2025 तक सामान्य वर्षापात 678.3 मिलीमीटर से 29 प्रतिशत अधिक 878.1 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है. पिछले 24 घंटे के दौरान 0.4 मिमी वर्षा हुई, जो सामान्य वर्षापात 9.7 मिमी की तुलना में 96 प्रतिशत कम है. गोड्डा में 17 अगस्त को 25 मिलीमीटर वर्षा हुई.

इसे भी पढ़ें : दुर्ग में 2 सिस्टर की गिरफ्तारी के विरोध में ऑल चर्चेज कमेटी ने खूंटी में निकाला मौन जुलूस

21 अगस्त को इन 11 जिलों में होगी भारी बारिश

  1. हजारीबाग
  2. कोडरमा
  3. गिरिडीह
  4. बोकारो
  5. धनबाद
  6. देवघर
  7. जामताड़ा
  8. दुमका
  9. गोड्डा
  10. पाकुड़
  11. साहिबगंज

झारखंड में एक दिन में कहां-कितनी वर्षा हुई

  • ईचागढ़ – 6.4 मिलीमीटर
  • कुचाई – 6.0 मिलीमीटर
  • चाईबासा – 5.1 मिलीमीटर
  • खलारी – 4.2 मिलीमीटर
  • जमशेदपुर – 3.7 मिलीमीटर
  • गुमला बिशुनपुर – 2.5 मिलीमीटर
  • महेशपुर 2.2 मिलीमीटर
  • पंचेत डीवीसी -1.0 मिलीमीटर
  • बानो सिमडेगा – 0.5 मिलीमीटर
  • जगन्नाथपुर बीएयू – 0.5 मिलीमीटर
  • जामताड़ा – 0.4 मिलीमीटर
  • नामकुम – 0.4 मिलीमीटर
  • रांची – 0.4 मिलीमीटर

इसे भी पढ़ें

चाची का अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल, चाचा ने कर दी हत्या, 3 गिरफ्तार

भाभी की गाली और ताने से परेशान विलियम ने किया ऐसा काम, पहुंच गया जेल

सीपी राधाकृष्णन चुनाव जीते, तो राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति दोनों होंगे झारखंड के पूर्व राज्यपाल

CP RadhaKrishnan: उपराष्ट्रपति पद के NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन का झारखंड कनेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >