झारखंड में आज साफ रहेगा मौसम, सात अप्रैल से बदलेगा मिजाज, तेज हवाओं के साथ वज्रपात की चेतावनी

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में आज से मौसम साफ रहेगा. सात अप्रैल से फिर मौसम का मिजाज बदलेगा. सात से नौ अप्रैल तक कई जगहों पर आकाश में बादल छाए रहेंगे. कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होगी. संताल परगना के इलाके में तेज हवा के साथ वज्रपात हो सकता है. सात अप्रैल को येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि आठ अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

Jharkhand Weather Alert: रांची-झारखंड में आज मौसम साफ रहेगा. रविवार को भी मौसम का मिजाज इसी तरह रहने का अनुमान है. सात अप्रैल से मौसम का मिजाज बदलेगा. नौ अप्रैल तक कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो सकती है. संताल परगना में तेज हवाओं के साथ वज्रपात की आशंका जतायी गयी है. मौसम विभाग ने सात और आठ अप्रैल के मौसम को देखते हुए चेतावनी जारी की है. सात अप्रैल को येलो अलर्ट जारी किया गया है. आठ अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

आकाश में छाए रहे बादल, छुटपुट बारिश


झारखंड के कई जिलों में शुक्रवार को छिटपुट बारिश हुई. आकाश में बादल छाए रहे. सबसे अधिक गुमला में दो मिमी बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार पांच और छह अप्रैल को मौसम साफ रहेगा. तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि हो सकती है.

संताल परगना में तेज हवा के साथ वज्रपात


सात अप्रैल से नौ अप्रैल तक कई जगहों पर आकाश में बादल छाए रहेंगे. कहीं-कहीं छिटपुट बारिश भी हो सकती है. संताल परगना के इलाके में तेज हवा के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात होने की आशंका है. मौसम विभाग ने सात अप्रैल को येलो एवं आठ अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

ये भी पढ़ें: Dream 11: करोड़पति दर्जी भर रहा सपनों की उड़ान, खपरैल मकान से फ्लैट में होगा शिफ्ट, 49 रुपए से चमकी है किस्मत

झारखंड में सबसे अधिक तापमान गोड्डा का


झारखंड में शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान गोड्डा में रिकॉर्ड किया गया. यहां का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

ये भी पढ़ें: झारखंड से ओडिशा जानेवालों के लिए राहत की खबर, इस स्पेशल ट्रेन की बढ़ी परिचालन अवधि

ये भी पढ़ें: ACB Trap: रांची में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, नामकुम थाने का दारोगा चंद्रदीप प्रसाद 30 हजार रिश्वत लेते अरेस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >