गुलजारबाग में ग्रामीणों की बैठक में सामाजिक एकता पर चर्चा

गुलजारबाग में ग्रामीणों की बैठक चंद्रिका मिश्रा की अध्यक्षता में हुई.

खलारी. गुलजारबाग में ग्रामीणों की बैठक चंद्रिका मिश्रा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य सरस्वती देवी, वार्ड सदस्य देवी देवी एवं सुषमा देवी उपस्थित रहीं. बैठक का मुख्य उद्देश्य गुलजारबाग के साथ-साथ आसपास के गांवों को आपस में जोड़ कर सामाजिक एकता को मजबूत करना और सभी ग्रामीणों को संगठित करना था. बैठक में गुलजारबाग एवं आसपास के टोला-मोहल्लों के ग्रामीणों ने भाग लिया. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सामाजिक स्तर पर उत्पन्न होने वाली किसी भी समस्या का समाधान आपस में मिल-जुलकर किया जाएगा. सभी ग्रामीण सुख-दुख में एक-दूसरे के साथ खड़े रहेंगे. साथ ही यह भी तय किया गया कि प्रत्येक माह ग्रामीणों की बैठक आयोजित की जाएगी. अगली बैठक 25 मार्च को करने का निर्णय लिया गया. बैठक में बेबी देवी, सुषमा देवी, आरती देवी, कैली देवी, धनवंती देवी, रोहिणी देवी, सुखमणि देवी, संगीता देवी, जयंती देवी, विनीता देवी, अनीता देवी, युगेश्वर राम, प्रमोद प्रजापति, अनुरोध प्रजापति, अशोक प्रजापति, मनोज प्रजापति, उमेश राम, राम विलास राम, सुखदेव राम, शंभू सिंह, दिलीप उरांव, शिवदास राम, रामपति देवी, लक्ष्मी देवी, पूनम देवी, ललिता देवी, गायत्री देवी, उमा देवी, रतन देवी, रूकमणि देवी एवं सोनी देवी सहित लाल धौड़ा, जेहलीटांड़ के ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DINESH PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >