खलारी मुखिया संघ का हुआ पुनर्गठन

बुकबुका पंचायत भवन में बुधवार को खलारी मुखिया संघ की बैठक हुई.

खलारी. बुकबुका पंचायत भवन में बुधवार को खलारी मुखिया संघ की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता मुखिया पुतुल देवी ने की. बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व मुखिया संघ को भंग करते हुए सर्वसम्मति से खलारी मुखिया संघ का पुनर्गठन किया गया. जिसमें संरक्षक पुष्पा खलखो, संतोष कुमार महली, अध्यक्ष शिवनाथ मुंडा, उपाध्यक्ष ललिता देवी, सचिव शीला कुमारी, उपसचिव मलका मुंडा, कोषाध्यक्ष दीपमाला कुमारी तथा पारसनाथ उरांव को उपकोषाध्यक्ष पद के लिए चुना गया.वहीं इस अवसर पर सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए पंचायतों के समग्र विकास, जनसमस्याओं के समाधान तथा पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया. नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिवनाथ मुंडा ने कहा कि मुखिया संघ पंचायत प्रतिनिधियों की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य करेगा और प्रखंड के सभी पंचायतों के विकास के लिए समन्वय बनाकर काम किया जाएगा.बैठक में मुखिया पुतूल देवी, पुष्पा खलखो, सुनीता देवी, ललिता देवी, शीला कुमारी, सेवा उरांव उपस्थित थे.

शिवनाथ मुंडा अध्यक्ष एवं सचिव शीला कुमारी बनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DINESH PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >