वन विभाग ने 12 पीस सखुआ बोटा बरामद किया

मैक्लुस्कीगंज के लपरा (कुंवार पतरा) से वन विभाग ने 12 पीस सखुआ बोटा बरामद किया.

मैक्लुस्कीगंज. मैक्लुस्कीगंज के लपरा (कुंवार पतरा) से वन विभाग ने 12 पीस सखुआ बोटा बरामद किया. जानकारी देते हुए वनपाल असफाक अंसारी ने बताया कि गुप्त सूचना बराबर मिल रही थी कि लपरा पंचायत के लपरा व आसपास के जंगलों से बड़े पैमाने पर लकड़ी की तस्करी की जा रही है. इसी के मद्देनजर मैक्लुस्कीगंज वनक्षेत्र में तैनात वनरक्षी सुनील एक्का व मनोज कुमार मेहता, सुकलु साहू के सहयोग से लपरा कुंवार पतरा गांव के जंगल से अवैध रूप से काट कर रखे छह पीस सखुआ बोटा जब्त कर वन कार्यालय लाया गया. वनपाल असफाक अंसारी ने बताया कि इसी क्षेत्र के दो लोगों क्रमशः बिरमोहन उरांव व बिरसा उरांव की संलिप्तता की जानकारी मिली है, जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rohit kumar maht

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >