CUJ और SKIPA के बीच एमओयू, प्रशिक्षण और शोध को मिलेगा बढ़ावा

केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड (सीयूजे) और झारखंड सरकार के श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान (स्किपा) ने आपसी सहयोग को मजबूत करने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं. यह समझौता प्रशिक्षण, शोध और नवाचार को बढ़ावा देगा.

संजीव सिंह की रिपोर्ट

झारखंड में प्रशासनिक प्रशिक्षण, उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में आपसी सहयोग को मजबूत करने के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड (सीयूजे) और झारखंड सरकार के श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान (स्किपा) के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया गया. इस एमओयू का उद्देश्य दोनों संस्थानों की विशेषज्ञता और संसाधनों का उपयोग करते हुए संयुक्त प्रशिक्षण, शोध, क्षमता निर्माण, परामर्श और नवाचार से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देना है.

एमओयू पर सीयूजे के कुलसचिव केके राव और स्किपा की अपर निदेशक सीमा सिंह ने हस्ताक्षर किये. इस अवसर पर श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक मनीष रंजन तथा सीयूजे के कुलपति प्रो सारंग मेढेकर सहित सीयूजे के डीन, रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्रो मनोज कुमार, व्यवसाय प्रशासन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ नितेश भाटिया, उपकुलसचिव अब्दुल हलीम, स्किपा की संयुक्त निदेशक शालिनी खलखो और शुभ्रा रानी सहित अन्य अधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ में 1971 अपराधियों की डिजिटल प्रोफाइल तैयार, 28 पर CCA का प्रस्ताव; SP ने तेज की निगरानी

कार्यशाला और क्षमता निर्माण कार्यक्रम होंगे आयोजित

कुलपति प्रो मेढेकर के अनुसार दोनों संस्थान प्रशिक्षण की जरूरतों के अनुरूप कार्यशालाएं, क्षमता निर्माण कार्यक्रम, व्याख्यान, परिचर्चा और अन्य शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित कर सकेंगे. इससे सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के कौशल एवं कार्यक्षमता को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी.

शोध और नवाचार को मिलेगा प्रोत्साहन

साथ ही दोनों संस्थान संयुक्त रूप से बौद्धिक संपदा के विकास की दिशा में भी कार्य करेंगे. इससे शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में नई संभावनाएं विकसित होंगी तथा विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और शिक्षकों को अपने विचारों एवं शोध परिणामों को व्यावहारिक रूप देने का अवसर मिलेगा.

संयुक्त परामर्श पर भी होगा काम

एमओयू के तहत दोनों संस्थान संयुक्त परामर्श पर भी कार्य कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें: रांची के पूर्व DDC सुनील सिंह ने आत्महत्या से पहले लिखा 8 पन्नों का सुसाइड नोट, पत्नी से कहा- माफ करना, साथ न दे सका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रतीक्षा कुमारी

प्रतीक्षा कुमारी को कंटेंट राइटिंग और डिजिटल पत्रकारिता का अनुभव है। वह फिलहाल प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में काम कर रही हैं। इससे पहले प्रतीक्षा The Followup के साथ भी काम कर चुकी हैं। अपने काम के दौरान इन्होंने झारखंड से जुड़ी स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक और आम लोगों से जुड़े मुद्दों की खबरें लिखने, एडिट करने और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पब्लिश करने का काम किया है। इसके साथ ही इन्हें न्यूज का वॉयस ओवर करने का भी अनुभव है। प्रतीक्षा खबरों को आसान, प्रभावी और दर्शकों की समझ के मुताबिक लिखने के साथ-साथ वीडियो के लिए स्क्रिप्ट तैयार करने और उसे अपनी आवाज में प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने का काम भी करती हैं। पत्रकारिता में उनकी खास दिलचस्पी झारखंड के स्थानीय मुद्दों, राजनीति, शिक्षा, रोजगार और आम लोगों से जुड़े विषयों पर खबरें तैयार करने और डिजिटल न्यूज कंटेंट बनाने में है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >