Jharkhand Politics: सांसद खीरू महतो राज्यसभा में जदयू के सचेतक नियुक्त किए गए, जदयू के नेताओं ने दी बधाई

Jharkhand Politics: झारखंड जदयू अध्यक्ष और सांसद खीरू महतो को राज्यसभा में जदयू का सचेतक नियुक्त किया गया है. पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है.

Jharkhand Politics: रांची: राज्यसभा में जदयू के नेता और पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने झारखंड जदयू अध्यक्ष एवं सांसद खीरू महतो को राज्यसभा में पार्टी का संसदीय सचेतक नियुक्त किया है. इस संबंध में उन्होंने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को पत्र भेजकर कर सूचित किया है. जदयू के नेताओं ने खीरू महतो को बधाई दी है.

खीरू महतो को नयी जिम्मेदारी

झारखंड जदयू के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद खीरू महतो पर पार्टी ने भरोसा जताते हुए एक और जिम्मेदारी सौंपी है. जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने उन्हें राज्यसभा में पार्टी का सचेतक नियुक्त किया है.

झारखंड जदयू के नेताओं ने दी बधाई

राज्यसभा में पार्टी का संसदीय सचेतक नियुक्त होने पर झारखंड प्रदेश जदयू के नेताओं ने उन्हें बधाई दी है. इसके साथ ही पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा में पार्टी के नेता संजय कुमार झा के प्रति आभार प्रकट किया है.

राज्यसभा सांसद खीरू महतो को इन्होंने दी बधाई

जदयू नेता डॉ आफताब जमिल, श्रवण कुमार, भगवान सिंह, सागर कुमार, पिंटू सिंह, संजय सिंह, दुष्यंत पटेल, आशा शर्मा, संतोष सोनी, अखिलेश राय, दीपनारायण सिंह, लालचन महतो, उपेंद्र सिंह एवं अन्य नेताओं ने राज्यसभा सांसद खीरू महतो को बधाई दी है.

Also Read: झारखंड चुनाव को लेकर सीएम नीतीश कुमार की बैठक, 11 सीटों पर उम्मीदवार उतार सकती है जेडीयू

Also Read: जदयू प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में दो प्रस्ताव पारित, खीरू महतो बोले-झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता

Also Read: जदयू प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने की एनडीए को समर्थन की घोषणा, कार्यकर्ताओं से बोले, 400 पार का लक्ष्य करें साकार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >