Jharkhand News: कोयला खदान में काम कर रहे 4 मजदूरों से मारपीट, केडीएच परियोजना में काम ठप

Jharkhand News: झारखंड के खलारी स्थित केडीएच प्रोजेक्ट में काम कर रहे 4 कर्मियों पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया. इसके विरोध में प्रोजेक्ट में काम ठप हो गया है.

Jharkhand News|पिपरवार (चतरा), सुनील कुमार : झारखंड के एक कोयला खदान में काम कर रहे मजदूरों के साथ ग्रामीणों ने जमकर मारपीट की है. ग्रामीणों ने मजदूरों से कहा है कि वे काम बंद कर दें. चार कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

Jharkhand News: विश्व बैंक की मदद से हो रहा खनन

कोयला खदान राजधानी रांची के खलारी में है. सीसीएल एनके एरिया की विश्व बैंक संपोषित केडीएच परियोजना के कोयला खदान में शनिवार (25 मई) की रात को करीब 12 बजे स्थानीय बस्ती वासियों ने मिलकर कोयलाकर्मियों पर हमला बोल दिया.

ग्रामीणों ने 4 कर्मचारियों के साथ बुरी तरह मारपीट की

चार कोयला कर्मियों के साथ बुरी तरह मारपीट की गई. चारों कर्मचारी घायल हो गए. सभी को इलाज के लिए डकरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कोयला खदान में हुए हमले में घायल कर्मियों ने बताया कि हमला करने वालों की संख्या 10 के आसपास थी.

जामुनदोहर बस्ती के लोगों ने किया हमला

कर्मचारियों ने बताया कि सभी लोग जामुनदोहर बस्ती के रहने वाले हैं. उन्हीं लोगों ने उनके साथ मारपीट की. ग्रामीणों ने खदान में काम कर रहे लोगों से कहा कि वे काम बंद कर दें. अगर काम बंद नहीं करेंगे, तो उसका परिणाम उन्हें भुगतना होगा.

जामुनदोहर बस्ती को खाली कराकर खनन की चल रही तैयारी

ज्ञात हो कि जामुनदोहर बस्ती को खाली कराकर यहां कोयला खनन की तैयारी चल रही है. बस्ती के कुछ लोग इस खदान का विरोध कर रहे हैं. वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो प्रबंधन का सहयोग कर रहे हैं. इस मामले को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है.

प्रबंधन ने पुलिस से की बात, दोषियों पर कार्रवाई की मांग की

प्रबंधन ने घटना को बहुत गंभीरता से लिया है. प्रबंधन के अधिकारियों ने पुलिस से बात करके दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पीओ अनील कुमार सिंह ने बताया कि हमलोग मारपीट करने वालों की पहचान करने में लगे हुए हैं, ताकि उन्हें नामजद अभियुक्त बनाया जा सके. श्रमिक संगठन के लोगों ने घटना के विरोध में रात से ही पूरे परियोजना का काम बंद करा दिया है.

इसे भी पढ़ें

जामुनदोहर की जमीन से हटाया जा रहा ओबी

जामुन दोहर में 110 घरों को खाली कराने पर मंथन

सप्ताह में चार दिन काम करनेवाले कामगारों को ही संडे ड्यूटी देने का प्रस्ताव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >