सोसाइटी को पर्यटन से जोड़कर विकसित करने की जरूरत : सुदेश महतो
बीसा और जोन्हा पंचायत के सीमावर्ती क्षेत्र टुंगरी में इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए ''जोन्हा डेरा'' टेंट कैंप का उदघाटन पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने किया.
बीसा और जोन्हा पंचायत के सीमावर्ती क्षेत्र टुंगरी में इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए ””””जोन्हा डेरा”””” टेंट कैंप का उदघाटन पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने किया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र को पर्यटन हब बनाकर आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है. इसके लिए सोसायटी को पर्यटन से जोड़ने की जरूरत है. टीएसी की मदद से प्रकृति की गोद में बने इस कैंप में पर्यटकों को टेंट हाउस में ठहराने और पारंपरिक झारखंडी व्यंजन परोसने की खास व्यवस्था है. इसके लिए जोन्हा की 10 स्थानीय महिलाओं को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है. यहां रात में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी होगी. उदघाटन के पहले ही दिन 15 पर्यटकों ने यहां ठहरकर प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद लिया. इस अवसर पर जिप सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा व जैलेंद्र कुमार मौजूद थे. मौके पर कैंप संचालक दिलीप बेदिया, भजन बेदिया, आतिश कुमार महतो, जलनाथ चौधरी, मानेश्वर मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.