सड़क दुर्घटना में पत्नी की मौत, पति घायल

बीजुपाड़ा-खलारी रोड में चोरेया मोड़ के निकट शनिवार शाम करीब सात बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महिला की मौत हो गयी

चान्हो.

बीजुपाड़ा-खलारी रोड में चोरेया मोड़ के निकट शनिवार शाम करीब सात बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महिला की मौत हो गयी. जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक महिला की पहचान चान्हो के करकट गांव निवासी रूपा देवी (27) के रूप में की गयी है. वहीं उसका पति विष्णुदेव मुंडा (35) घायल हुआ है. जिसे चान्हो में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रांची रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार पति-पत्नी शनिवार को चोड़ा गांव में किसी रिश्तेदार के घर भोज में शामिल होने गये थे. वहीं से अपने घर लौट रहे थे. इसी क्रम में चोरेया मोड़ के निकट उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े फ्लाई ऐश लदे ट्रक से टकरा गयी. सूचना मिलने पर चान्हो पुलिस ने घायल विष्णुदेव मुंडा को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया और रूपा देवी के शव को अपने कब्जे में ले लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >