सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, सड़क जाम

पिठोरिया थाना क्षेत्र के पिठोरिया-ओरमांझी सड़क में सुतियांबेगढ़ के समीप सड़क दुर्घटना में मोटरसाइिकल सवार पति-पत्नी घायल हो गये.

कांके.

पिठोरिया थाना क्षेत्र के पिठोरिया-ओरमांझी सड़क में सुतियांबेगढ़ के समीप सड़क दुर्घटना में मोटरसाइिकल सवार पति-पत्नी घायल हो गये. ग्रामीणों की मदद से घायलों को रिम्स भेजा गया. जहां डाॅक्टरों ने ओखरगढ़ा पिठोरिया निवासी महिला उषा उरांव (36) को मृत घोषित कर दिया. वहीं उनका पति मोहन उरांव (38) गंभीर रूप से घायल हैं. हादसा शुक्रवार देर शाम लगभग आठ बजे की है. ग्रामीणों ने बताया कि पति-पत्नी पिठोरिया से ओखरगढ़ा स्थित अपने घर जा रहे थे. तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों मोटरसाइकिल सवार घायल हो गये थे. हादसे के बाद शनिवार सुबह लगभग नौ बजे गुस्साये ग्रामीणों ने उचित मुआवजा व अज्ञात वाहन के चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पिठोरिया चौक जाम कर दी. जिससे रांची-पतरातू व ओरमांझी खलारी सड़क में सभी छोरों में वाहनों की कतार लग गयी. पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडेय के उचित आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने 3.30 घंटा बाद लगभग 12.30 बजे जाम हटा. इधर पिठोरिया पुलिस अज्ञात वाहन की खोज में जगह-जगह सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

फोटो, मृतक उषा उरांव की फाइल फोटो.

फोटो, पिठोरिया चौक को जाम करते ग्रामीण.B

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >