पहाड़ों पर बर्फबारी से झारखंड में कड़ाके की ठंड, मैक्लूस्कीगंज का पारा 1 डिग्री के करीब

Jharkhand Ka Mausam: पहाड़ों पर हुई बर्फबारी की वजह से झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. रांची के मैक्लूस्कीगंज का पारा 1 डिग्री के करीब पहुंच गया है.

Jharkhand Ka Mausam: कश्मीर और शिमला में बर्फबारी का असर झारखंड में दिख रहा है. पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओें का असर मैदानी इलाकों में दिख रहा है. बर्फीली हवा से धूप में भी राहत नहीं मिल रही है. हवा सीधे हड्डियों को छू रही है.

झारखंड के लगभग सभी जिलों का तापमान 10 डिग्री से कम

झारखंड के करीब-करीब सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेसि से नीचे चल रहा है. इसका असर आम जनजीवन पर भी है. सुबह और शाम में सड़कें सूनी हो जा रही हैं. सोमवार को भी राजधानी के शहरी क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेसि रिकॉर्ड किया गया. वहीं, कांके का तापमान तीन डिग्री सेसि के करीब रहा.

कांके में कई जगह जम गई ओस की बूंदें

कांके के कई इलाकों में सुबह में ओस की जमी हुई बूंदें नजर आयीं. राजधानी रांची के कांके स्थित डेविस मनोचिकित्सा संस्थान में रखे पुआल में ओस की बूंदें सुबह में बर्फ की तरह लग रही थी. वहीं, मैक्लुस्कीगंज में पारा एक डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा.

20 को बादल और बारिश का अनुमान

मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 20 और 21 दिसंबर को कोल्हान वाले हिस्से में कई स्थानों पर बादल और हल्की बारिश हो सकती है. राजधानी में बादल छाया रह सकता है. कहीं-कहीं छिटपुट बारिश भी हो सकती है. बादल होने के कारण न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेसि से ऊपर जा सकता है. अधिकतम तापमान गिर सकता है. बादल और बारिश के कारण घना कोहरा भी हो सकता है. 22 दिसंबर से मौसम साफ हो जायेगा. इसके बाद एक बार फिर न्यूनतम तापमान गिर सकता है.

कहां कितना न्यूनतम तापमान

  • बोकारो-7.1 डिग्री सेल्सियस
  • देवघर-9.4 डिग्री सेल्सियस
  • धनबाद-6.9 डिग्री सेल्सियस
  • गढ़वा-5.0 डिग्री सेल्सियस
  • हजारीबाग-6.6 डिग्री सेल्सियस
  • जामताड़ा-8.9 डिग्री सेल्सियस
  • नेतरहाट-6.8 डिग्री सेल्सियस
  • लोहरदगा-4.6 डिग्री सेल्सियस
  • पाकुड़-10.6 डिग्री सेल्सियस
  • पलामू-7.1 डिग्री सेल्सियस
  • रामगढ़-5.5 डिग्री सेल्सियस
  • सरायकेला-7.1 डिग्री सेल्सियस
  • सिमडेगा-9.9 डिग्री सेल्सियस
  • चाईबासा-6.8 डिग्री सेल्सियस
  • जमशेदपुर-7.9 डिग्री सेल्सियस

Also Read

भारी सुरक्षा के बीच पहले दिन JSSC CGL के 430 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की हुई जांच

Kal Ka Mausam: रांची में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेंटीग्रेड, झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >