Jharkhand Ka Mausam: सावधान! मौसम विभाग ने एक साथ जारी किया रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट

Jharkhand Ka Mausam: झारखंड में अत्यंत भारी से लेकर बहुत भारी और भारी बारिश का तीनों अलर्ट (रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट) मौसम विभाग ने जारी कर दिया है.

Jharkhand Ka Mausam: झारखंड के लोगों सावधान हो जाइए. मौसम विभाग ने एक साथ तीनों अलर्ट जारी कर दिया है. जी हां, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने रेड अलर्ट के साथ-साथ ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है. साथ ही सतर्कता बरतने की सलाह भी दी है.

पलामू संभाग के 2 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया है कि शनिवार (3 अगस्त) को पलामू संभाग के डालटेनगंज और गढ़वा में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इसी दौरान कुछ जगहों पर अत्यंत भारी वर्षा होगी, ऐसा अनुमान है. उन्होंने बताया कि चतरा, लातेहार, गुमला, सिमडेगा और लोहरदगा जिले में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है.

रांची समेत झारखंड के इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश

मौसम केंद्र के प्रमुख ने कहा कि हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, रांची और खूंटी में भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा झारखंड के शेष जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. मौसम विभाग ने गढ़वा और पलामू के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, तो चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा के लिए ऑरेंज अलर्ट. कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची और खूंटी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Also Read : Jharkhand Weather: भारी बारिश से रांची एयरपोर्ट के रन-वे पर भरा पानी, कई विमान लेट

बारिश से किसानों को मिलेगी मदद – मौसम वैज्ञानिक

उन्होंने इस बारिश को किसानों के लिए मददगार बताया है. कहा कि बारिश की वजह से भू-जल स्तर में सुधार होगा. नदियों में बाढ़ की स्थिति आ सकती है. निचले इलाकों में जलजमाव हो सकता है. कुछ जगहों पर अत्यधिक बारिश की वजह से रेल की पटरियों पर पानी जमा होने की वजह से रेल सेवा बाधित हो सकती है.

भारी बारिश की वजह से गेतलसूद डैम का जलस्तर बढ़ा. स्लुइस गेट खोला गया. फोटो : जितेंद्र कुमार

65 किलोमीटर की रफ्तार से चल सकती है सतही हवा

मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि सरकार और प्रशासन ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है. कल से स्थिति में आएगा सुधार, क्योंकि वर्तमान स्थिति आगे बढ़ जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि सतही हवा भी चलेगी. हवा की रफ्तार 45 से 55 किलोमीटर रहने का अनुमान है. कुछ जगहों पर यह 65 किलोमीटर प्रति घंटे भी हो सकती है.

24 घंटे के दौरान मांडू में सबसे अधिक 264.5 मिमी वर्षा

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में झमाझम बारिश हुई. राजधानी रांची और उससे सटे जिलों रामगढ़, हजारीबाग और धनबाद में अत्यंत भारी बारिश हुई. सबसे अधिक 264.5 मिलीमीटर बारिश रामगढ़ जिले के मांडू में हुई. मांडू, रामगढ़, कांके, पूर्वी टुंडी, हेंदगीर और दारू में अत्यंत भारी बारिश हुई.

तेनुघाट डैम के 10 में से 8 डैम खोले गए. फोटो : प्रभात खबर

झारखंड में इन जगहों पर हुई अत्यंत भारी बारिश

केंद्र का नामवर्षापात
मांडू264.5 मिलीमीटर
रामगढ़ कृषि विकास केंद्र264.5 मिलीमीटर
बीएयू कांके260.4 मिलीमीटर
पूर्वी टुंडी242.0 मिलीमीटर
हेंदगीर214.0 मिलीमीटर
दारू206.0 मिलीमीटर
स्रोत : मौसम केंद्र, रांची

झारखंड में इन जगहों पर हुई बहुत भारी वर्षा

केंद्र का नामवर्षापात
कोनेर194.8 मिलीमीटर
बोकारो थर्मल174.6 मिलीमीटर
रांची170.8 मिलीमीटर
ओरमांझी165.4 मिलीमीटर
पपुनकी133.2 मिलीमीटर
बरकीसुरिया133.0 मिलीमीटर
भुरकुंडा133.0 मिलीमीटर
तेनुघाट132.2 मिलीमीटर
मैथन131.8 मिलीमीटर
मांडू डीवीसी125.2 मिलीमीटर
गोविंदपुर124.4 मिलीमीटर
तिलैया122.8 मिलीमीटर
गिरिडीह120.6 मिलीमीटर
बंदगांव119.2 मिलीमीटर
सिसई117.0 मिलीमीटर
जामताड़ा एफएमओ116.6 मिलीमीटर
स्रोत : मौसम केंद्र, रांची

आपके जिले में अब तक कितना बरसा मानसून, यहां देखें

आपके जिले में अब तक मानसून की कितनी बारिश हुई है, मानसून की बारिश अधिक हुई या कम, पूरा विवरण यहां देखें.

Also Read

झारखंड में एक दिन की बारिश ने जलाशयों पर बढ़ाया दबाव, इन 3 डैम के फाटक खोले गए, देखें VIDEO

दामोदर-भैरवी उफान पर, रजरप्पा मंदिर परिसर में घुसा पानी

झारखंड में फिर बह गया पुल, बोकारो से रांची के लिए नहीं चली एक भी बस, लोग परेशान

Jharkhand Weather: बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन, सभी उपायुक्तों को किया गया अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >