Jharkhand Ka Mausam: 20 जिलों के लिए मौसम केंद्र ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें झारखंड में कैसा रहेगा आज का मौसम

Jharkhand Ka Mausam: झारखंड के 20 जिलों के लिए मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने कहा है कि इन जिलों में तेज हवाओं के साथ मेघ गरजेंगे. इन जिलों में कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा भी होगी. झारखंड में आज का मौसम कैसा रहेगा, किन-किन जिलों में गरज के साथ वर्षा-वज्रपात होगी, जानने के लिए पढ़ें ये रिपोर्ट.

Jharkhand Ka Mausam: भीषण गर्मी के बाद मौसम विभाग ने थोड़ी राहत भरी खबर दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि गुरुवार 12 जून को झारखंड के 20 जिलों में आंधी-तूफान के साथ वज्रपात होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड के उत्तर-पश्चिमी भागों को छोड़ राज्य के सभी हिस्से में कहीं-कहीं बादल गरजेंगे. तेज हवाएं चलेंगी. कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकती है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर रहने की उम्मीद है.

Jharkhand Ka Mausam: इन 20 जिलों में होगी बारिश

मौसम वैज्ञानिक ने बताया है कि जिन 20 जिलों में बारिश होगी, उनमें कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, रांची, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, जामताड़ा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज शामिल हैं. पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है.

झारखंड में 3 दिन में 2-3 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान झारखंड के अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद 3 दिन में उच्चतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड तक की वृद्धि हो सकती है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि 12 जून को झारखंड के उत्तर-पश्चिमी भागों को छोड़ शेष भागों में कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रांची में 12 जून को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने राजधानी रांची के मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि 12 जून को आंशिक बादल छाये रहेंगे. मेघ गर्जन के साथ वर्षा भी हो सकती है. राजधानी का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मौसम केंद्र ने अपने दैनिक मौसम विवरण में कहा है कि पिछले 24 घंटे के दौरान सरायकेला में सबसे ज्यादा 5.5 मिलीमीटर वर्षा हुई. डालटनगंज में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.

इसे भी पढ़ें

झारखंड के सभी मतदान केंद्रों एवं उनके क्षेत्र की होगी जियो फेंसिंग, होंगे कई फायदे

Hazaribagh News: चरही के चिंतपूर्णी स्टील फैक्ट्री की भट्ठी में ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी

झारखंड को 3063 करोड़ की कोडरमा-बरकाकाना मल्टीट्रैकिंग प्रोजेक्ट की सौगात, देश को होंगे इतने फायदे

Ration Card News: झारखंड में राशन कार्ड बनना बंद, 89000 आवेदन पेंडिंग, जरूरतमंद लोग परेशान

Jharkhand Weather: झारखंड में 12 से 17 जून तक तेज हवाओं के साथ वज्रपात की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >