Jharkhand Ka Mausam: मौसम विभाग से आयी राहत भरी खबर, झारखंड में 6 डिग्री तक गिरेगा तापमान

Jharkhand Ka Mausam: झारखंड में लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंच चुका है. अच्छी खबर यह है कि जल्द ही इस भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. मौसम विभाग ने यह खुशखबरी दी है. हालांकि, इसके लिए लोगों को अभी कम से कम 4 दिन का इंतजार करना होगा. 4 दिन में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट आयेगी. तब तक गर्मी झेलनी होगी.

Jharkhand Ka Mausam: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने राहत भरी खबर दी है. मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बृहस्पतिवार 24 अप्रैल को प्रभात खबर (prabhatkhabar.om) को बताया कि राज्य में अगले 3 दिन तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद झारखंड के अधिकतम तापमान में 6 डिग्री तक की गिरावट आयेगी. इससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेगी. हालांकि, इसके लिए लोगों को अभी कम से कम 4 दिन इंतजार करना पड़ेगा.

24 घंटे तक चिलचिलाती गर्मी से नहीं मिलेगी राहत

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहा. अगले 24 घंटे भी मौसम ऐसा ही रहेगा. यानी 25 अप्रैल को मौसम शुष्क ही रहने वाला है. अर्थात लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली. मौसम विभाग ने अपने मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि 25 अप्रैल को दक्षिणी और उत्तरी-पूर्वी झारखंड में कहीं-कहीं गर्म और उमस भरा दिन रहेगा.

झारखंड के इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसके मुताबिक, दक्षिणी झारखंड (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा) के साथ-साथ उत्तरी-पूर्वी भागों (देवघर, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, गिरिडीह, बोकारो और धनबाद जिले) में कहीं-कहीं पर गर्म और उमस का एहसास होगा. इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रांची में कल अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहने का अनुमान

राजधानी रांची में भी आसमान मुख्यत: साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहेगा. रांची का अधिकतम तापमान शुक्रवार को 39 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है. यहां का न्यूनत तापमान 23 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड का सबसे अधिक उच्चतम तापमान डालटेनगंज में 43 डिग्री दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री गुमला में रहा.

इसे भी पढ़ें

Good News: धनबाद का यह इलाका बनेगा विकास का सबसे बड़ा केंद्र, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार

Video: हॉकर के बेटे राजकुमार महतो को यूपीएससी में 557वां रैंक, कहा- हार्ड वर्क का विकल्प नहीं, घर में जश्न

Heat Wave Alert: झारखंड में 2 दिन चलेगी उष्ण लहर, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

नक्सलियों की यूनिवर्सिटी का मजबूत स्तंभ था प्रयाग मांझी, सारंडा तक था असर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >