खराब मौसम की वजह से 7 विमान लेट, जानें आज झारखंड के किन 20 जिलों में हो सकती है बारिश

Jharkhand Ka Mausam: मौसम विभाग ने कहा है कि 20 जिलों में कुछ जगहों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. वहीं, कुछ ऐसी भी जगहें होंगी, जहां आंधी के साथ वर्षा और वज्रपात होने की आशंका है. इसलिए मौसम को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने और सतर्क रहने की जरूरत है.

Jharkhand Ka Mausam: झारखंड में मानसून सक्रिय है और राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा का दौर जारी है. खराब मौसम की वजह से रांची आने वाले 7 विमान लेट हो गये. आज यानी बुधवार का मौसम कैसा रहने वाला है, इसका पूर्वानुमान मौसम केंद्र रांची ने जारी कर दिया है. मौसम विभाग ने 24 में से 20 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. सिर्फ 4 ऐसे जिले हैं, जिसके लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है. इन जिलों में गढ़वा, पलामू, लातेहार और चतरा जिले शामिल हैं.

झारखंड के 20 जिलों में वर्षा की चेतावनी

मौसम विभाग ने कहा है कि 20 जिलों में कुछ जगहों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. वहीं, कुछ ऐसी भी जगहें होंगी, जहां आंधी के साथ वर्षा और वज्रपात होने की आशंका है. इसलिए मौसम को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने और सतर्क रहने की जरूरत है.

झारखंड के ऊपर बना है अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि झारखंड और उससे सटे इलाकों में समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर एक अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन है, जिसके असर से बारश हो रही है. खराब मौसम की वजह से देश के विभिन्न राज्यों से रांची आने वाले 7 विमान मंगलवार को विलंब से आये. फलस्वरूप यात्रियों को एयरपोर्ट पर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एयर इंडिया एक्सप्रेस का मुंबई-रांची विमान 31 मिनट लेट

एयर इंडिया एक्सप्रेस का मुंबई-रांची विमान सुबह 8:15 बजे की जगह सुबह 8:46 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरा. वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस का दिल्ली-रांची विमान दोपहर 1:25 बजे की जगह दोपहर 1:50 बजे, इंडिगो एयरलाइंस का मुंबई-रांची विमान शाम 4:00 बजे की जगह शाम 4:25 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस का दिल्ली-रांची विमान शाम 4:30 बजे की जगह शाम 5:21 बजे रांची पहुंचा.

इंडिगो का दिल्ली-रांची विमान रात 9 बजे आया

इंडिगो का चेन्नई-रांची विमान शाम 6:40 बजे की जगह शाम 7:20 बजे, इंडिगो एयरलाइंस का भुवनेश्वर-रांची विमान शाम 7:10 बजे की जगह शाम 7:50 बजे, इंडिगो एयरलाइंस का दिल्ली-रांची विमान रात 8:05 बजे की जगह रात 9:00 बजे रांची आया. एयरलाइंस के अधिकारी ने बताया कि मौसम खराब होने और एयर ट्रैफिक के कारण विमान विलंब से आये.

इसे भी पढ़ें : घाटशिला उपचुनाव : लूट, भ्रष्टाचार, की पोषक हेमंत सरकार के खिलाफ वोट करेगी जनता, बोले बाबूलाल मरांडी

Jharkhand Ka Mausam: झारखंड में सामान्य रहा मानसून

पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मानसून सामान्य रहा. राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. धनबाद के गोविंदपुर में 108 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी. राज्य में कुल 21 वर्षा केंद्रों पर 2.3 मिमी वर्षा हुई. यह सामान्य वर्षा से 55 फीसदी कम है. झारखंड राज्य में अक्टूबर में 64.5 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य (29.1 मिलीमीटर) से 122 प्रतिशत अधिक है. झारखंड का सबसे अधिक उच्चतम तापमान पाकुड़ में 33.9 डिग्री सेंटीग्रेड और सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 18.7 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया.

इसे भी पढ़ें

झारखंड के आदिवासी विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी, फ्री में कर सकेंगे मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी

जयराम महतो 7 दिन तक न लोगों से मिलेंगे, न किसी कार्यक्रम में शामिल होंगे, जानें क्यों?

Ranchi Weather: और बढ़ा रांची का तापमान, आज ही जान लें कल कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

झारखंड के गढ़वा में ऑनर किलिंग, बेटी और एक दिन के नवजात को मार डाला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >