Jharkhand Ka Mausam: झारखंड में भारी बारिश से 2 छात्रों समेत 3 की मौत, नदियां उफान पर, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Jharkhand Ka Mausam: रांची, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम समेत कई जिलों में भारी बारिश से सामान्य जनजीवन बाधित हो गया है. भारी बारिश के मद्देनजर बृहस्पतिवार को रांची और खूंटी समेत कई जिलों में स्कूल बंद हैं. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रांची में पिछले 2 दिन से मूसलाधार बारिश हो रही है और बृहस्पतिवार सुबह से तेज बारिश हो रही है.

Jharkhand Ka Mausam: झारखंड में 2 दिन से भारी बारिश का दौर जारी है. खूंटी जिले में भारी बारिश के कारण एक कुआं ढह जाने से मिट्टी के नीचे 22 घंटे तक दबे रहने के बाद 2 स्कूली छात्रों के शव 19 जून 2025 बृहस्पतिवार को बरामद किये गये. पुलिस ने बताया कि रांची जिले में मिट्टी का एक मकान ढह जाने के कारण 10 वर्षीय लड़की की मौत हो गयी.

झारखंड के कई हिस्सों में बारिश का कहर जारी

झारखंड के विभिन्न हिस्सों में बारिश का कहर जारी है. अलग-अलग जिलों में एक पुल और एक खाली आवासीय इमारत भी ढह गयी, जबकि कई नदियां उफान पर हैं. इन घटनाओं में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

खूंटी जिले में 2 छात्र की कुआं में दबकर मौत

खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र के तहत मुरहू पंचायत में 9 और 10 वर्षीय 2 स्कूली छात्र एक निर्माणाधीन कुआं के पास थे. तभी बुधवार दोपहर करीब 2 बजे वह ढह गया. खूंटी की उपायुक्त आर रॉनिटा ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के एक दल को बचाव अभियान में तैनात किया गया. दोनों लड़कों के शव बृहस्पतिवार दोपहर को करीब साढ़े 12 बजे बरामद कर लिये गये.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मुरपा में मिट्टी का मकान ढहा, लड़की की मौत

रांची में तमाड़ पुलिस थाना क्षेत्र के तहत मुरपा गांव में भारी बारिश के कारण मिट्टी से बना एक मकान ढहने से 10 वर्षीय एक लड़की की मौत हो गयी. पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त लड़की घर पर अकेली थी.

चान्हो के हुटार गांव में पानी के तेज बहाव से सड़क टूटी. लोग परेशान. फोटो : प्रभात खबर

तोरपा में बनई नदी का पुल का हिस्सा ढहा

भारी बारिश के कारण खूंटी के तोरपा में बनई नदी पर पुल का एक हिस्सा भी ढह गया है, जिससे खूंटी-सिमडेगा सड़क मार्ग बाधित हो गया है. रॉनिटा ने बताया कि वहां मार्ग परिवर्तित किया गया है और एनडीआरएफ का दल भी भेजा गया है.

रांची और खूंटी जिलों में स्कूल बंद

रांची, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम समेत कई जिलों में भारी बारिश से सामान्य जनजीवन बाधित हो गया है. भारी बारिश के मद्देनजर बृहस्पतिवार को रांची और खूंटी समेत कई जिलों में स्कूल बंद हैं. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रांची में पिछले 2 दिन से मूसलाधार बारिश हो रही है और बृहस्पतिवार सुबह से तेज बारिश हो रही है.

पारडीह काली मंदिर के पास सड़क जलमग्न. फोटो : प्रभात खबर

गम्हरिया में ढही टाटा स्टील कंपनी की रिहायशी इमारत

सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया में टाटा स्टील की सहायक कंपनी टायो रोल्स की एक खाली रिहायशी इमारत बृहस्पतिवार सुबह ढह गयी. टाटा स्टील ने एक बयान में बताया कि इमारत को पहले ही खाली कर दिया गया था, वहां पर अवरोधक लगाये गये थे और उसे रहने के लिए असुरक्षित घोषित किया जा चुका था.

जमशेदपुर में स्वर्णरेखा और खरकई नदी उफान पर

जमशेदपुर में पिछले 2 दिन से मूसलाधार बारिश के कारण खरकई और स्वर्णरेखा के उफान पर होने के मद्देनजर एक अलर्ट जारी किया गया है. एक आधिकारिक बयान में बृहस्पतिवार को बताया गया कि दोनों नदियों का जल स्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है. पूर्वी सिंहभूम जिले के प्रशासन ने दोनों नदियों के डूब वाले इलाकों में रह रहे लोगों से सतर्क रहने को कहा है.

मैक्लुस्कीगंज के बघमरी में दिखा दामोदर नद रौद्र रूप. फोटो : प्रभात खबर

रांची, खूंटी समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

रांची मौसम केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तर-पूर्व झारखंड पर निम्न दाब का क्षेत्र बनने के कारण रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी और सिमडेगा के लिए अत्यधिक भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) देश में मौसम संबंधी अलर्ट जारी करने के लिए 4 रंगों का उपयोग करता है.

मौसम विभाग के अलर्ट के 4 रंग और उनका संदेश

  • ग्रीन अलर्ट : किसी कार्रवाई की जरूरत नहीं
  • येलो अलर्ट : नजर रखें और निगरानी करते रहें
  • ऑरेंज अलर्ट : तैयार रहें
  • रेड अलर्ट : कार्रवाई/सहायता की जरूरत) है

इसे भी पढ़ें

आज 19 जून 2025 को एलपीजी सिलेंडर की कीमतें घटीं या बढ़ीं, आपको कितने में मिलेगा सिलेंडर, देखें रेट

Heavy Rain Alert: रांची समेत 5 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट, सभी स्कूल बंद

झारखंड में भारी बारिश से टाटानगर स्टेशन के यार्ड में पानी भरा, ट्रेन का रूट बदला

Heavy Rain Red Alert: 24 घंटे में भारी बारिश से रांची, बोकारो समेत 11 जिलों में बाढ़ का खतरा, IMD का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >