झारखंड में IAS अफसरों का तबादला, के श्रीनिवासन बने ग्रामीण विकास विभाग के सचिव

2011 बैच के आइएएस अधिकारी अंजनी कुमार को दक्षिणी छोटानागपुर के प्रमंडल आयुक्त बनाया गया है. इससे पहले वे राजस्व, प्रबंधन और भूमि सुधार विभाग के विशेष सचिव थे.

रांची : झारखंड में एक बार फिर से बड़े पैमाने पर आइएएस अफसरों का तबादला हुआ है. इसकी अधिसूचना कार्मिक और राजभाषा विभाग ने जारी कर दी है. इसके मुताबिक श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान रांची के निदेशक पद पर पदस्थापित श्री के श्री.निवासन को अगले आदेश तक ग्रामीण विकास विभाग के सचिव का भी प्रभार दिया गया है. वहीं, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव चंद्रशेखर को स्थांतरित करते हुए नगर विकास विभाग के सचिव पद पर पदस्थापित किया गया है. इसके अलावा उन्हें JUIDCO और ग्रेटर रांची विकास एजेंसी के प्रबंध निदेशक का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

वहीं 2011 बैच के आइएएस अधिकारी अंजनी कुमार को दक्षिणी छोटानागपुर के प्रमंडल आयुक्त बनाया गया है. इससे पहले वे राजस्व, प्रबंधन और भूमि सुधार विभाग के विशेष सचिव थे. इसके अलावा बालकिशुन मुंडा जो पहले दक्षिणी छोटानागपुर के प्रमंडल आयुक्त थे उन्हें पलामू प्रमंडल के आयुक्त के पद स्थातंरण किया गया है. वहीं तकनीकी शिक्षा विभाग के अपर सचिव सुनील कुमार को उत्पाद आयुक्त का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. यहां देखें कौन अधिकारी कहां गये…..

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >