बैंकों के ऋण वसूली मामलों में देरी पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त

झारखंड हाईकोर्ट ने बैंकों और वित्तीय संस्थानों के बकाया ऋण वसूली से जुड़े सरफेसी मामलों के निपटारे में हो रही देरी पर कड़ी नाराजगी जतायी है. अदालत ने डीसी और सीजेएम को लंबित आवेदनों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

Jharkhand High Court: झारखंड हाइकोर्ट ने बैंकों और वित्तीय संस्थानों के बकाया ऋण वसूली से जुड़े सरफेसी मामलों के निपटारे में हो रही देरी पर कड़ी नाराजगी जतायी है. जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने कहा कि उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी (डीसी) और मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) कानून के तहत लंबित आवेदनों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें.

बैंकों की याचिकाओं पर हाईकोर्ट का अहम आदेश

अदालत ने स्पष्ट किया कि इन मामलों में डीसी और सीजेएम की भूमिका केवल प्रशासनिक है, वे संपत्ति के स्वामित्व या अन्य विवादों की जांच नहीं कर सकते. यह आदेश झारखंड ग्रामीण बैंक, केनरा बैंक, यूको बैंक, एचडीएफसी बैंक समेत अन्य वित्तीय संस्थानों की याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान दिया गया.

ये भी पढ़ें: खराब सड़कों और लेटलतीफी पर CM हेमंत ने अधिकारियों को सुनाई खरी-खोटी, 2 माह में व्यवस्था सुधारने का निर्देश

ये भी पढ़ें: जेल में घुसा सांप और डकैत को लिया डंस, अस्पताल में हो रहा इलाज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bhumi Sharma

भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >