झारखंड के लोगों को लगने वाला है 440 वोल्ट का झटका, 1 मई से इतने रुपये महंगी हो जाएगी बिजली

Jharkhand Electricity News: झारखंड में बिजली की दर 1 रुपये प्रति यूनिट बढ़ जाएगी. 1 मई से इसे लागू करने की तैयारी चल रही है. नये टैरिफ का ड्रॉफ्ट अंतिम चरणों में है.

रांची : झारखंड में नये बिजली टैरिफ की घोषणा 30 अप्रैल तक कर दी जायेगी. जानकारी के मुताबिक मई से बिजली की दर 1 रुपये प्रति यूनिट बढ़ जाएगी. झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा इसकी तैयारी की जा रही है. सूत्रों ने बताया कि नये टैरिफ का ड्रॉफ्ट अंतिम चरणों में है. आयोग 30 अप्रैल तक इसे हर हाल में घोषित कर देना चाहता है, ताकि एक मई से टैरिफ प्रभावी हो सके. इधर, जेबीवीएनएल भी नये टैरिफ का इंतजार कर रहा है. बीते वर्ष टैरिफ में बढ़ोतरी नहीं हो सकी थी. जेबीवीएनएल ने झारखंड कl घरेलू उपभोक्ता की बिजली दर में प्रति यूनिट दो रुपये बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था.

वर्तमान में घरेलू उपभोक्ता की बिजली दर 6.65 रुपये

वर्तमान में शहरी क्षेत्र कl घरेलू उपभोक्ता की बिजली दर 6.65 रुपये प्रति यूनिट है, जिसे 8.65 रुपये प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव दिया गया है. वहीं फिक्सड चार्ज भी 100 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 200 रुपये प्रतिमाह करने का प्रस्ताव दिया गया था. जेबीवीएनएल कl टैरिफ प्रस्ताव पर आयोग द्वारा जनसुनवाई की प्रक्रिया मार्च माह में पूरी कर ली गयी है.

Also Read: JEE Mains Exam Result 2025: झारखंड के 4 छात्र टॉप 100 में, दो को मिले 100 परसेंटाइल

जेबीवीएनएल आयोग को दे चुका है आपत्तियों का जवाब

जनसुनवाई पर आयी आपत्तियों का जवाब जेबीवीएनएल आयोग को दे चुका है. अब टैरफ को अंतिम रूप दिया जा रहा है. सूत्रों ने बताया कि इस वर्ष बिजली टैरफ में 50 पैसे से लेकर एक रुपये प्रति यूनिट तक बढ़ोतरी होने की संभावना है.

Also Read: BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- कानून यदि सुप्रीम कोर्ट ही बनायेगा तो संसद बंद कर दें, पार्टी ने किया किनारा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >