सड़क हादसे में तीन बाइक सवार छात्र घायल

थाना क्षेत्र के बेड़ो-लोहरदगा मार्ग पर तुको गांव के सरनाटोली मोड़ के पास शनिवार की सुबह करीब 8:30 बजे बाइक सवार को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी

बेड़ो.

थाना क्षेत्र के बेड़ो-लोहरदगा मार्ग पर तुको गांव के सरनाटोली मोड़ के पास शनिवार की सुबह करीब 8:30 बजे बाइक सवार को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. जिससे बाइक पर सवार तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से घायलों को ऑटो से सीएचसी पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुमन एक्का ने सभी घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया. हादसे में घायल छात्र अनिल मुंडा ने बताया कि वह रंजीत मुंडा के साथ कक्षा नौवीं में पढ़ता है. वह प्रेम प्रकाश उरांव के साथ सोशल साइंस की परीक्षा देने बाइक से प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय बेड़ो जा रहा था. इसी बीच एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार कर भाग गया. जिससे तीनों छात्र घायल हो गये. इधर जानकारी मिलने पर थाना के एएसआइ अक्षय कुमार सिंह सशस्त्र बल के साथ सीएचसी पहुंचे और घायलों से मिले.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kedar mahto bero

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >