कर्रा : अपराधियों की फायरिंग में पिता की मौत, बेटा गंभीर

जिले के कर्रा स्थित तिमड़ा गांव में दो हथियारबंद अपराधियों ने पिता-पुत्र को गोली मार दी. जिसमें पिता सुकरा महतो (55) की मौत हो गयी, वहीं उनका बेटा अर्जुन महतो (19) घायल हो गया.

कर्रा (खूंटी). जिले के कर्रा स्थित तिमड़ा गांव में दो हथियारबंद अपराधियों ने पिता-पुत्र को गोली मार दी. जिसमें पिता सुकरा महतो (55) की मौत हो गयी, वहीं उनका बेटा अर्जुन महतो (19) घायल हो गया. उसे रिम्स रेफर किया गया है. यह वारदात शुक्रवार की रात करीब आठ बजे हुई.

पिता के सीने में गोली मार दी

सुकरा महतो के बड़े बेटे नारायण महतो ने बताया कि परिवार के सभी लोग रात में अपने घर की किराना दुकान पर बैठे हुए थे. तभी मौके पर दो हथियारबंद अपराधी पहुंचे. उन्होंने सुकरा महतो के सबसे छोटे बेटे अर्जुन महतो पर गोली चलायी. इस क्रम में अर्जुन ने बचने की कोशिश की, लेकिन उसके दाहिने बांह में गोली लग गयी. इसके बाद अपराधियों ने कुर्सी पर बैठे अर्जुन के पिता सुकरा महतो को निशाना बनाकर सीने में गोली मार दी.

घटना के बाद अफरा-तफ़री मच गयी

घटना के बाद अफरा-तफ़री मच गयी. जिसका फायदा उठाकर दोनों अपराधी भाग निकले. घटना के तत्काल बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से अर्जुन महतो और उसके पिता सुकरा महतो को कर्रा सीएचसी ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने सुकरा महतो को मृत घोषित कर दिया, वहीं अर्जुन महतो को गंभीर हालत में रिम्स रेफर कर दिया गया. सुकरा के बड़े बेटे नारायण महतो ने बताया कि उसके पिता का परिवार 2013 से अपने ससुराल तिमड़ा में रह रहा है. सुकरा महतो के ससुर ने अपनी जमीन अपनी बेटी और दामाद के नाम लिख दी थी, जिसके बाद परिवार से जमीन विवाद चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat gopal jha

पिछले 26 सालों से पत्रकारिता में हूं. फिलहाल प्रथम पेज देखता हूं. साथ ही खबरों के समन्वय का भी काम करता हूं. स्थानीय खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों के चयन में सहयोग करता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >