Jharkhand Election 2024: 10 लाख नौकरी, महिलाओं को 2500 की सम्मान राशि, इंडी गठबंधन ने जारी किया घोषणापत्र

Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन ने संयुक्त घोषणा पत्र मंगलवार को जारी किया. अपने मेनिफेस्टो में 10 लाख नौकरी, गरीब परिवारों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने का वादा किया है. इसके अलावा महिलाओं को 2500 रुपए सम्मान राशि देने की भी बात कही गई है.

Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस, जेएमएम, आरजेडी और माकपा ने मंगलवार को संयुक्त घोषणा पत्र जारी किया. अपने घोषणापत्र में इंडिया गठबंधन ने कई बड़े दावे किए हैं. इंडी गठबंधन ने मेनिफेस्टो में सात गारंटी का ऐलान किया है. जिसमें 10 लाख नौकरी देने का वादा शामिल है. इसके अलावा महिलाओं को कई अधिकार देने का ऐलान हुआ है. सरना धर्म कोड लागू करने की गारंटी है. 1932 आधारित खतियान की गारंटी दी गई है. रिपोर्ट के मुताबिक रांची के एक होटल में इंडिया गठबंधन ने यह घोषणा की है.

10 लाख नौकरी के साथ 450 रुपए में सिलेंडर का वादा

जेएमएम और कांग्रेस ने 10 लाख नौकरी देने का वादा किया है. इसके अलावा गरीब परिवारों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर का वादा किया है. महिलाओं को 2500 रुपए सम्मान राशि देने की बात कही गई है.

इंडी गठबंधन की सात गारंटी

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर I.N.D.I.A ब्लॉक ने अपने घोषणा पत्र में सात बड़े वादे किए हैं. एक नजर डालते हैं इडी गठबंधन के घोषणापत्र के बड़े वादों की.

  • 10 लाख सरकारी नौकरी
  • 450 रुपये में का एलपीजी सिलिंडर
  • महिलाओं को 2500 रुपये हर महीना
  • सरना धर्म कोड लागू करना
  • धान की एमएसपी 3200 रुपये प्रति क्विंटल
  • आरक्षण एसटी 28 फीसदी, एससी 12 फीसदी, ओबीसी 27 फीसदी
  • हर जिले में एक इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज और एक यूनिवर्सिटी

Also Read: Jharkhand Election 2024: कल्पना सोरेन ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा- झारखंड पर भाजपा की गिद्ध दृष्टि

Jharkhand Assembly Election 2024: एक वोट 7 गारंटी, जानें इंडिया के घोषणा पत्र में क्या है खास, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >