झारखंड DGP के इस आदेश के बाद मचा हड़कंप, अब ऐसे पुलिस कर्मियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Jharkhand DGP: झारखंड डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश के बाद पुलिस कर्मियों और अफसरों को चिन्हित करना शुरू कर दिया है जो दागी प्रवृति के हैं. इस बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

रांची : झारखंड में पुलिस की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए डीजीपी अनुराग गुप्ता ने अब ऐसे अफसरों और कर्मियों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है, जो दागी प्रवृत्ति के हैं. उन्होंने इस संबंध में सभी डीआइजी को पत्र लिखा है. डीजीपी ने पत्र में स्पष्ट कहा है कि वैसे पुलिस अफसर जिसका संबंध भू-माफियाओं व अपराधियों से है. जो अक्सर ड्यूटी से गायब रहते हों. ऐसे पुलिस अफसरों व कर्मियों को चिह्नित कर एक सप्ताह के अंदर पूरी रिपोर्ट भेजें.

दागी अफसरों की वजह से होती है पुलिस की छवि प्रभावित

दरअसल डीजीपी के पास शुक्रवार को हंटरगंज के थाना प्रभारी मनीष कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार से संबंधित मामला आया था. डीजीपी अनुराग गुप्ता के इस निर्देश के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था. उनका मानना है कि दागी अफसरों की वजह से पुलिस की छवि और कार्यशैली दोनों प्रभावित होती है. ऐसे पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई होने से पुलिस कर्मी आम लोगों से बहतर व्यवहार करेंगे.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Delimitation : लोकसभा चुनाव 2029 में सीटों की संख्या बढ़ने से डर क्यों रहे हैं एमके स्टालिन?

किन लोगों पर होगी कार्रवाई

  • वैसे पुलिस अफसर जिन पर आम लोगों या महिलाओं से दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई हुई हो
  • जिनके संबंध भू-माफिया या अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति से रहे हैं.
  • जिनका व्यवहार सीनियर पुलिस अफसरों से ठीक नहीं रहा हो और उनके खिलाफ कार्रवाई की गयी हो
  • वैसे पुलिस अफसर और कर्मी जो अक्सर ड्यूटी से गायब रहते हैं और बेवजह अवकाश में जाने के बाद देर से लौटते हैं
  • वैसे पुलिस अफसर और कर्मी जो आदतन शराब का सेवन करते हैं. जिन पुलिस अफसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप हों

झारखंड की खबरें यहां पढ़ें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >