VIDEO: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने ओडिशा में कहा- नक्सली गतिविधियां अंतिम पड़ाव पर

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि नक्सली गतिविधियां अब अंतिम पड़ाव पर है. नक्सली बहुत हद तक कमजोर हो चुके हैं. हालांकि, अभी भी कुछ-कुछ नक्सली घटनाएं हो रही हैं, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि सभी राज्य मिलकर निश्चित तौर पर नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने में कामयाब होंगे.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि नक्सली गतिविधियां अब अंतिम पड़ाव पर है. नक्सली बहुत हद तक कमजोर हो चुके हैं. हालांकि, अभी भी कुछ-कुछ नक्सली घटनाएं हो रही हैं, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि सभी राज्य मिलकर निश्चित तौर पर नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने में कामयाब होंगे. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने ये बातें शनिवार को ओडिशा में कहीं.

श्री जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने धर्मपत्नी कल्पना सोरेन के संग ओडिशा के पुरी स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस अवसर पर उन्होंने विधि-विधान से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और बहन सुभद्रा की पूजा कर झारखंड और झारखंडवासियों की उन्नति, सुख-समृद्धि-शांति, खुशहाली और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना की. श्री सोरेन ने भगवान जगन्नाथ का ‘भोग’ भी ग्रहण किया.

Also Read: आदिवासी बच्चों के साथ झूमे CM हेमंत सोरेन, पत्नी कल्पना ने भी थामा हाथ, ‘KISS’ पर कह दी बड़ी बात
KISS आकर बहुत कुछ जानने-समझने और देखने का मिला मौका

पुरी में मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि कल कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (KISS) के समारोह में शामिल होने का मौका मिला. इस संस्थान के संस्थापक डॉ अच्युत सामंता जी यहां गरीब और वंचित आदिवासी समुदाय के 40 हजार से ज्यादा बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देकर उनका भविष्य गढ़ रहे हैं. उनके इनोवेटिव और क्रिएटिव काम को जानने-समझने और देखने के लिए यहां आया. इस दौरान यहां पढ़ रहे बच्चों से संवाद कर बहुत कुछ सीखने को मिला. हमारी इच्छा है कि डॉ सामंता जी के साथ मिलकर झारखंड के बच्चों के लिए भी इसी तरह का संस्थान स्थापित करें, ताकि यहां के आदिवासी बच्चे-बच्चियों को बेहतर शिक्षा दे सकें और वे हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल करें.

हर किसी को मिले बेहतर स्वास्थ्य सेवा : हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने कहा कि राज्य की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिले, इस दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है. इसी कड़ी में एयर एंबुलेंस सेवा की शुूरुआत की गयी है, ताकि आपातकालीन परिस्थियों में मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे शहरों के बेहतर अस्पतालों में भेजा जा सका. उन्होंने कहा कि एयर एंबुलेंस सेवा सिर्फ अमीरों अथवा पैसेवालों के लिए नहीं है , बल्कि समाज के गरीब और बीपीएल भी इसका लाभ ले सकें, सरकार ने इसे सुनिश्चित किया है.

Also Read: झारखंड में एयर एम्बुलेंस का शुभारंभ, CM हेमंत सोरेन बोले हर तबके के लोगों को मिलेगा इसका लाभ
सभी को सामाजिक सुरक्षा देना सर्वोच्च प्राथमिकता

हेमंत सोरेन ने कहा कि समाज के हर वर्ग को सामाजिक सुरक्षा मिले, यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं म��ं शामिल है. उन्होंने कहा कि चाहे वह सरकारी कर्मी हो या फिर बुजुर्ग अथवा दिव्यांग, परित्यक्ता अथवा एकल महिला. हर किसी को सामाजिक सुरक्षा कवच देने के लिए यूनिवर्सल पेंशन स्कीम और एनपीएस को लागू कर सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाने का काम किया है.

श्रीजगन्नाथ मंदिर प्रबंधन समिति ने किया हेमंत सोरेन का स्वागत

मुख्यमंत्री ने कहा कि पेंशन किसी के भी बुढ़ापे की लाठी होती है. यह उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करता है और सरकार उन्हें इसका लाभ देने के लिए सदैव से प्रयासरत रही है. इससे पहले मुख्यमंत्री के यहां आगमन पर मंदिर प्रबंधन की ओर से उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया और प्रतीक चिह्न के रूप में श्रीजगन्नाथ मंदिर की तस्वीर सप्रेम भेंट की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >