हेमंत सोरेन गिरफ्तार, जमीन घोटाला मामले में ईडी ने कसा शिकंजा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार हो गए हैं. ईडी की टीम ने दो दौर की बातचीत के बाद 31 जनवरी को उन्हें गिरफ्तार कर लिया. इसके पहले दिन भर राजधानी रांची में गहमागहमी रही.

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को रांची के बड़गाईं में दस्तावेजों में हेरफेर करके जमीन की खरीद-बिक्री मामले में गिरफ्तार किया गया है. उन्हें प्रिवेंशन ऑफ मनी लाउंडरिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया गया है. अगस्त 2023 से जनवरी 2024 के बीच ईडी की ओर से हेमंत सोरेन को 10 समन भेजे गए. दो बार पूछताछ हुई. दूसरी बार बुधवार (31 जनवरी) को मुख्यमंत्री आवास में घंटों पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. राजभवन के बाहर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने खुद कहा कि मुख्यमंत्री को ईडी ने गिरफ्तार किया है.

सीआरपीएफ के जवानों के साथ पहुंचे ईडी के अधिकारी

दिन में करीब डेढ़ बजे ईडी की टीम भारी संख्या में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों के साथ सीएम आवास पहुंची. जांच के बाद उन्हें अंदर दाखिल होने दिया गया. कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद ईडी की टीम ने पूछताछ शुरू की. इसके पहले सीएम आवास, राजभवन और ईडी कार्यालय के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी. धारा-144 लगा दी गई. किसी तरह के धरना-प्रदर्शन या मीटिंग पर रोक लगा दी गई

Also Read: Hemant Soren LIVE: राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सत्ता पक्ष को मुलाकात के लिए शाम 7:50 का दिया समय
शाम में राजभवन और सीएम आवास पर बढ़ी हलचल

शाम होते-होते राजभवन और मुख्यमंत्री आवास के बाहर हलचल तेज हो गई. राजभवन के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई. उधर, सीएम आवास में तीन टूरिस्ट बसें पहुंच गईं. देखते ही देखते सूबे के सभी आला अधिकारी सीएम आवास पहुंचने लगे. सबसे पहले महाधिवक्ता आए. थोड़ी देर बाद वह बाहर निकले. इसके बाद आईजी और डीआईजी पहुंचे. फिर रांची के उपायुक्त और एसएसपी पहुंचे. इसके बाद राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक भी मुख्यमंत्री आ‍वास पहुंच गए. इसके पहले दिन भर सत्ता पक्ष के विधायक सीएमओ में डटे रहे.

मीडिया में गिरफ्तारी की चर्चा शुरू

इस बीच सत्ता पक्ष की ओर से राज्यपाल से समय मांगा गया. राजभवन ने शाम को 7:50 बजे मिलने का समय दिया. इसके साथ ही मीडिया में चर्चा तेज हो गई कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं. राजभवन से समय मिलने के बाद मुख्यमंत्री का कारकेड सीएम आवास से बाहर निकला. इससे पहले हेमंत सोरेन ने ई़डी के चार अधिकारियों के खिलाफ एसटी-एससी थाने में नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई.

Also Read: नहीं मुख्यमंत्री जी, झारखंड में ‘ऑल इज वेल’ नहीं है, हेमंत सोरेन पर भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव का हमला
दिल्ली में तीन जगह ईडी ने मारी थी रेड

इसके पहले तीन दिन तक झारखंड में सियासी हलचल मची रही. 29 जनवरी को हेमंत सोरेन की तलाश में ईडी की टीम दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास के साथ-साथ झारखंड भवन और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के आवास पर भी रेड मारी. हेमंत सोरेन उन्हें कहीं नहीं मिले. 29 जनवरी की रात कथित तौर पर हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास से एक नीले रंग की बीएमडब्ल्यू कार और 36 लाख रुपए ईडी की टीम ने बरामद किए.

ईडी ने कहा था- झारखंड के सीएम अब भी लापता

29 और 30 दिसंबर को दोपहर तक किसी को इस बात का पता नहीं था कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कहां हैं. हालांकि, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के मुख्य प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य कह रहे थे कि मुख्यमंत्री निजी काम से कहीं गए हैं. वह जहां भी हैं, सुरक्षित हैं. लेकिन किसी ने यह नहीं बताया कि हेमंत सोरेन कहां थे.

Also Read: हेमंत सोरेन पर प्रतुल शाहदेव का वार- आजाद भारत में कभी ऐसा नहीं हुआ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >