Gajar Chukandar Cutlet: अगर आपको शाम की चाय के साथ कुछ हेल्दी और टेस्टी खाने का मन है, तो गाजर चुकंदर कटलेट आपके लिए एक बेहतरीन चॉइस है. यह डिश सिर्फ दिखने में अट्रैक्टिव नहीं लगती बल्कि काफी ज्यादा न्यूट्रिशियस भी होती है. गाजर में आपको भरपूर मात्रा में विटामिन-ए मिलता है जो आपकी आंखों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. वहीं, चुकंदर आयरन और एंटीऑक्सिडेंट्स से लोडेड होता है. जब आप इस कटलेट को घर पर बनाते हैं तो यह सिर्फ बड़ों के लिए नहीं बल्कि बच्चों के लिए भी एक बेहतरीन स्नैक का ऑप्शन बनकर सामने आता है. तो चलिए जानते हैं इस यूनिक और हेल्दी कटलेट को बनाने की आसान रेसिपी.
गाजर चुकंदर कटलेट बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- 1 कप कद्दूकस की हुई गाजर
- 1 कप कद्दूकस किया हुआ चुकंदर
- 2 उबले हुए आलू अच्छे से मैश किए हुए
- 2 से 3 बड़े चम्मच ब्रेडक्रम्ब्स या सूजी
- 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- आधा छोटा चम्मच गरम मसाला
- आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- आधा छोटा चम्मच चाट मसाला
- स्वादानुसार नमक
- 1 से 2 बड़े चम्मच हरा धनिया
- शैलो फ्राई करने के लिए थोड़ा तेल
यह भी पढ़ें: हेल्दी ब्रेकफास्ट बनाना हुआ अब और भी आसान, जानें साबूदाना मिक्स वेज कटलेट बनाने की क्विक रेसिपी
गाजर चुकंदर कटलेट बनाने की रेसिपी
- गाजर चुकंदर कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में कद्दूकस की हुई गाजर और चुकंदर लें. अब इसमें मैश किए हुए आलू मिलाएं और फिर इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला और चाट मसाला डाल दें.
- इसके बाद इसमें ब्रेडक्रम्ब्स या सूजी मिलाएं ताकि मिश्रण अच्छे से बाइंड हो जाए. लास्ट में हरा धनिया डालकर सब कुछ अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- अब इस तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे हिस्से लेकर गोल या ओवल शेप में कटलेट बना लें.
- इसके बाद एक पैन गर्म करें और हल्का सा तेल डालकर कटलेट को मीडियम आंच पर दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी होने तक सेकें. अगर आप और हेल्दी ऑप्शन चाहते हैं, तो इन्हें एयर फ्रायर में भी 8 से 10 मिनट तक पका सकते हैं.
- गर्मागर्म गाजर-चुकंदर कटलेट को हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें. आप अगर चाहें तो ऊपर से थोड़ा चाट मसाला और नींबू का रस भी छिड़क सकते हैं.
यह भी पढ़ें: चिप्स-नमकीन छोड़ने पर मजबूर कर देगा ये स्नैक! सिर्फ 10 मिनट में बनाएं और चाय के साथ करें एन्जॉय
