Jharkhand Breaking News Live: पलामू के छतरपुर से 50 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, उत्पाद विभाग ने की कार्रवाई

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ...

Live Updates
3:48 PM. 5 Apr 24 3:48 PM. 5 Apr

पलामू के छतरपुर से 50 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, उत्पाद विभाग ने की कार्रवाई

पलामू: छतरपुर फोरलेन सड़क के किनारे चौखड़ा गांव में पुलिस ने छापामारी कर 1000 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की. ये शराब 50 लाख से अधिक मूल्य की बतायी जा रही है. पलामू के उत्पाद अधीक्षक सुधीर कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर कार्रवाई की गयी है. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बड़े पैमाने पर अवैध रूप से शराब रखी गयी है. चौखड़ा गांव के मनोज यादव के घर से शराब बरामद की गयी है.

3:42 PM. 5 Apr 24 3:42 PM. 5 Apr

10:27 AM. 5 Apr 24 10:27 AM. 5 Apr

पूर्व मंत्री लालचंद महतो को स्पीकर रवींद्र नाथ महतो ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने विधानसभा परिसर में पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किया. उन्होंने कहा कि झारखंड गठन के बाद उन्होंने राज्य को दिशा देने का काम किया. राज्य के विकास में उनका योगदान आजीवन हमारे जेहन में रहेगा. लालचंद महतो के निधन से मर्माहत हूं. झारखंड के इतिहास में उनका नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा. बतौर ऊर्जा मंत्री उन्होंने राज्य की ऊर्जा के सुधार की दिशा में काम किया था.

10:16 AM. 5 Apr 24 10:16 AM. 5 Apr

10:05 AM. 5 Apr 24 10:05 AM. 5 Apr

पांच करोड़ बजट के साथ जून से होगी सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता

सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता 10 जून से शुरू होगी. इसका आयोजन प्रखंड, जिला, प्रमंडल और राज्य स्तर पर किया जाना है. इसके लिए प्रखंड से लेकर राज्य स्तर तक बजट तय कर दिया गया है. इस बार पूरे आयोजन में पांच करोड़ से अधिक की राशि खर्च की जायेगी. इसमें प्रखंड, जिला, प्रमंडल और राज्य स्तर के लिए अलग-अलग बजट रखा गया है. इसका आयोजन स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से किया जायेगा.

9:59 AM. 5 Apr 24 9:59 AM. 5 Apr

सरहुल शोभायात्रा में दिखेगी सरना धर्म कोड, हसदेव जंगल की झलकियां

सरहुल पूजा महोत्सव सह शोभायात्रा के सफल आयोजन को लेकर केंद्रीय सरना समिति की बैठक सिरम टोली में हुई. इसमें केंद्रीय अध्यक्ष अजय तिर्की ने कहा कि सरहुल पर इस बार भव्य झांकी निकाली जायेगी, जिसमें सरना धर्म कोड सहित हसदेव जंगल की झांकियां लोगों को देखने के लिए मिलेगी. श्री तिर्की ने कहा कि इस शोभायात्रा में प्रथम स्थान लाने वाली झांकी को एक लाख, दूसरे को 50 हजार व तीसरे को 25 हजार की राशि दी जायेगी. इसके अलावा जो समूह सबसे पहले सिरम टोली में प्रवेश करेगी, उसे पांच हजार रुपये का इनाम दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >