JPSC-CGL धांधली पर BJP का 'हल्ला बोल': 8 सितंबर को रांची समेत 6 जिलों में DC-SP दफ्तरों का घेराव

झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में भारतीय जनता पार्टी 8 सितंबर से राज्यव्यापी आंदोलन कर रही है। पार्टी छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और सीबीआई जांच की मांग कर रही है।

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSSC CGL) भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली, धांधली के खिलाफ आवाज उठाने वाले छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने और मामले की सीबीआई (CBI) जांच की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का चार दिवसीय राज्यव्यापी आंदोलन 8 सितंबर से शुरू हो रहा है. आंदोलन की सफलता को लेकर पार्टी ने अपनी पूरी तैयारी पूरी कर ली है. आंदोलन के पहले ही दिन यानी 8 सितंबर को प्रदेश के 6 प्रमुख जिलों में प्रशासनिक दफ्तरों (डीसी और एसपी कार्यालय) का घेराव किया जाएगा, जिसको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

पहले दिन रांची, दुमका में बड़े नेताओं को होगा प्रदर्शन

भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने आंदोलन की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार सभी जिलों में वरिष्ठ नेताओं को कमान सौंपी गई है. आंदोलन के पहले दिन 8 सितंबर को राज्य के 6 जिलों- रांची, दुमका, हजारीबाग, गिरिडीह, जमशेदपुर और गढ़वा में डीसी-एसपी कार्यालयों का घेराव होगा. रांची में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू खुद मोर्चे पर रहेंगे, जबकि दुमका में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और हजारीबाग में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आंदोलन की अगुवाई करेंगे. वहीं, जमशेदपुर में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और गढ़वा में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे.

ये भी पढ़ें: JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी: 22 दिन बाद भी दो आरोपी फरार, 15 सितंबर के बाद होगी घर की कुर्की

11 सितंबर तक चरणबद्ध तरीके से सभी 24 जिलों में होगा घेराव

भाजपा का यह राज्यव्यापी आंदोलन 8 सितंबर से शुरू होकर 11 सितंबर तक चरणबद्ध तरीके से चलेगा. 9 सितंबर को दूसरे चरण में कोडरमा, साहिबगंज, बोकारो, पलामू, सिमडेगा और चाईबासा में प्रदर्शन किया जाएगा. 10 सितंबर को सरायकेला, पाकुड़, धनबाद, गुमला, लातेहार और चतरा में दफ्तरों का घेराव होगा. वहीं, आंदोलन के अंतिम दिन यानी 11 सितंबर को रामगढ़, देवघर, लोहरदगा, खूंटी, गोड्डा और जामताड़ा में पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे. भाजपा नेताओं का स्पष्ट कहना है कि जब तक छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं होते और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक पार्टी छात्रों के न्याय के लिए संघर्ष जारी रखेगी.

ये भी पढ़ें: TMC सांसद नदीमुल हक के रांची, कोलकाता और दिल्ली सहित कई ठिकानों पर ED की रेड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >