पूजा के दौरान घर में घुसे चोर, लाखों के जेवरात लेकर हुए फरार

रांची के सुखदेवनगर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है. बताया जा रहा है कि चोरों ने पूजा के दौरान घर में घुसकर सोने-चांदी के गहने उड़ा लिए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

रांचीः सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर रोड नंबर-1 में दिनदहाड़े चोरी का मामला सामने आया है. संजय कुमार सिंह के घर में 10 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे चोर घुस गए. उस समय संजय सिंह की पत्नी और बेटी घर की छत पर पूजा कर रही थीं. इसी दौरान चोरों ने घर की आलमारी से सोने की दो चेन, एक कान की बाली, एक झुमका, एक लॉकेट और एक अंगूठी चोरी कर ली. इसके अलावा चांदी की छह जोड़ी पायल और तीन जोड़ी बिछिया भी चोर ले गए.

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में बंधुआ मजदूरी से 12 बच्चे मुक्त, पाकुड़ के 10 बच्चे शामिल

घटना की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार शाम कोतवाली एएसपी और सुखदेवनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. बाद में संजय सिंह ने खुद प्रयास कर मोहल्ले से चोर का सीसीटीवी फुटेज हासिल किया. फुटेज के आधार पर संदिग्ध के घर का भी पता लगाया गया.

संजय सिंह के अनुसार, उन्होंने पुलिसकर्मियों को संदिग्ध के घर तक ले जाकर जानकारी दी. वहां एक पुलिसकर्मी ने बताया कि आरोपी को पहले भी पकड़ा जा चुका है. हालांकि, पुलिसकर्मी घर के अंदर नहीं गए. उन्होंने कहा कि समय देखकर आरोपी को पकड़ा जाएगा. संजय सिंह की सेल सिटी में दुकान है.

ये भी पढ़ें- रिनपास निदेशक पद के लिए विज्ञापन जारी, 8 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >