रांची एयरपोर्ट का घटेगा लोड, बाबाधाम से पहले इस शहर से शुरू होगी हवाई यात्रा, कोलकाता का किराया 1999 रुपये

यात्रियों को विमान सेवा उपलब्ध कराने वाली इंडियावन एयर ने भी जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से विमान सेवा की शुरुआत की पुष्टि की है. कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर पहले ही टिकट की बुकिंग शुरू कर दी थी. कंपनी की ओर से बताया गया कि 9 सीटर विमान यहां से उड़ान भरेंगे. भुवनेश्वर से सेवा का उद्घाटन होगा.

Jamshedpur Flight Service: झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट का लोड कम होने वाला है. वर्ष 2023 में दो एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू होने वाली है. बाबा नगरी देवघर में बनकर तैयार एयरपोर्ट से 17 फरवरी से विमान सेवा शुरू हो जायेगी. लेकिन, इससे पहले झारखंड के एक और शहर को एयरपोर्ट की सौगात मिल गयी है. डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने जमशेदपुर से हवाई सेवा शुरू करने की अनुमति दे दी है.

31 जनवरी से ऑपरेशनल हो जायेगा जमशेदपुर का सोनारी एयरपोर्ट

जी हां, जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से भी विमान सेवा शुरू हो रही है. शुरू में ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर और पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के लिए विमान उड़ान भरने लगेंगे. जमशदेपुर से 31 जनवरी 2023 से ही विमान सेवा शुरू हो रही है. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इसका उद्घाटन करेंगे. वह खतियानी जोहार यात्रा (Khatiyani Johar Yatra) के समापन के लिए मंगलवार (31 जनवरी 2023) को जमशेदपुर में रहेंगे.

कोलकाता के लिए 14 फरवरी तक डीजीसीए ने दी है उड़ान की अनुमति

बता दें कि कोलकाता के लिए 14 फरवरी तक और भुवनेश्वर के लिए 25 मार्च तक डीजीसीए ने उड़ान की अनुमति गयी है. यात्रियों को विमान सेवा उपलब्ध कराने वाली इंडियावन एयर (IndiaOne Air) ने भी जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट (Sonari Airport Jamshedpur) से विमान सेवा की शुरुआत की पुष्टि की है. कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर पहले ही टिकट की बुकिंग शुरू कर दी थी. कंपनी की ओर से बताया गया कि 9 सीटर विमान यहां से उड़ान भरेंगे. भुवनेश्वर से सेवा का उद्घाटन होगा.

Also Read: जमशेदपुर से जल्द शुरू होगी विमान सेवा, एयरपोर्ट से सटे G+2 बिल्डिंग की छत पर लगानी होगी लालबत्ती
एक घंटा 50 मिनट में टाटा से भुवनेश्वर, एक घंटा 05 मिनट में कोलकाता

कंपनी की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक, ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित एयरपोर्ट से विमान सुबह 9 बजे उड़ान भरेगा और करीब दो घंटे बाद सुबह 10:50 बजे जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पर लैंड करेगा. सोनारी एयरपोर्ट से कोलकाता जाने वाला विमान सुबह 11:30 बजे उड़ान भरेगा और दोपहर 12:35 बजे कोलकाता पहुंच जायेगा. काेलकाता से दोपहर 13:25 बजे उड़ान भरकर विमान दोपहर 14:30 बजे जमशेदपुर पहुंच जायेगा.

31 जनवरी के लिए तय हुआ है विशेष शेड्यूल

कंपनी की ओर से बताया गया है कि जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से दोपहर 15:10 बजे उड़ान भरने वाला विमान शाम 5:00 बजे आपको भुवनेश्वर पहुंचा देगा. बता दें कि विमान का यह शेड्यूल सिर्फ 31 जनवरी 2023 के लिए है. बताया गया है कि झारखंड के मुख्यमंत्री उस दिन जमशेदपुर में रहेंगे. इसलिए विमानों के समय में बदलाव किया गया है.

Also Read: जमशेदपुर : सोनारी एयरपोर्ट के पश्चिम की बिल्डिंग लैंडिंग में बाधा, 4.32 फीट तोड़ी जाये
हवाई जहाज से मात्र 1999 रुपये में जा सकेंगे जमशेदपुर से कोलकाता

इंडियावन एयर (Indiaone Air) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीइओ) अरुण कुमार सिंह का दावा है कि बेहद कम किराये में कंपनी लोगों को हवाई जहाज से यात्रा करने का मौका दे रही है. जमशेदपुर से कोलकाता का किराया मात्र 1999 रुपये रखा गया है. वहीं, भुवनेश्वर जाना है तो इसके लिए सिर्फ 2999 रुपये का भुगतान करना होगा. यह शुल्क 14 फरवरी तक ही मान्य होगा. यात्री indiaone.paxlinks.com पर लॉगिन कर टिकट की ऑनलाइन बुकिंग करवा सकेंगे.

Also Read: Jharkhand News: देवघर एयरपोर्ट को DVOR की सौगात, कोहरे में भी बाधित नहीं होंगी विमान सेवाएं
कोलकाता और भुवनेश्वर के लिए उड़ान का समय

  • भुवनेश्वर से जमशेदपुर – सुबह 6:30 – 7:50 बजे

  • जमशेदपुर से कोलकाता : सुबह 8:15 – 9:20 बजे

  • कोलकाता से जमशेदपुर : सुबह 10:10 – 11:15 बजे

  • जमशेदपुर से भुवनेश्वर : दोपहर 12:45 – 14:05 बजे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >