रांची. जमशेदपुर के गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में आयोजित होने वाले जमशेदपुर इंटरनेशनल कंज्यूमर एक्सपो-2026 का शुभारंभ हुआ. पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने एक्सपो का उद्घाटन किया. क्राफ्ट्स इंडिया एक्सीबिट्स शोज की ओर से आयोजित यह एक्सपो 20 सितंबर तक चलेगा.
एक्सपो में देश के विभिन्न राज्यों के उत्पादों और वस्तुओं को एक ही स्थान पर देखने और खरीदने का अवसर मिलेगा. आयोजन में 22 राज्यों के कुल 200 स्टॉल लगाये गये हैं. अलग-अलग राज्यों से पहुंचे प्रतिभागियों ने अपने उत्पादों के स्टॉल सजाये हैं. आयोजकों के अनुसार एक्सपो का उद्देश्य लोगों को विभिन्न राज्यों के उत्पादों और बाजार में उपलब्ध वस्तुओं से परिचित कराना है.
एक्सपो में लोगों के लिए खरीदारी के साथ विभिन्न उत्पादों को देखने-समझने का भी अवसर रहेगा. आयोजन को लेकर गोपाल मैदान में तैयारियां पूरी की गयी हैं. एक्सपो के दौरान लोगों की भागीदारी को लेकर आयोजकों ने व्यापक तैयारी की है.
