JAC 10th Result 2023: झारखंड मैट्रिक रिजल्ट के लिए एसएमएस नंबर क्या है?

आपको एसएमएस का नंबर भी बताते हैं और वह पूरी प्रक्रिया भी बताते हैं, जिससे आप अपना रिजल्ट कुछ ही मिनट में पता कर लेंगे. बिना किसी साइबर कैफे में गये. बिना किसी की मदद लिये. एसएमएस भेजने के लिए 2 नंबर हैं.

JAC 10th Result 2023: झारखंड बोर्ड की मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट आने ही वाला है. पिछले कई सालों का रिकॉर्ड है कि जिस दिन मैट्रिक का रिजल्ट जारी होता है, उस दिन झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी जैक बोर्ड की वेबसाइट क्रैश हो जाती है. विद्यार्थी अपना रिजल्ट जैक की आधिकारिक वेबसाइट पर नहीं देख पाते. ऐसे में उन्हें अन्य विकल्पों का चयन करना पड़ता है. एसएमएस सबसे आसान विकल्प है. लेकिन, एसएमएस का नंबर क्या है? कैसे स्टूडेंट्स एसएमएस भेजकर अपना रिजल्ट चेक कर पायेंगे.

आइए, हम आपको एसएमएस का नंबर भी बताते हैं और वह पूरी प्रक्रिया भी बताते हैं, जिससे आप अपना रिजल्ट कुछ ही मिनट में पता कर लेंगे. बिना किसी साइबर कैफे में गये. बिना किसी की मदद लिये. एसएमएस भेजने के लिए 2 नंबर हैं. पहला नंबर है 5676750 और दूसरा नंबर है 56263. इन्हीं दोनों नंबर पर एसएमएस भेजकर आप अपना स्कोर पता कर सकते हैं.

Also Read: JAC Board 10th Result 2023 LIVE: झारखंड बोर्ड का रिजल्ट कब जारी होगा, देखें लेटेस्ट अपडेट
एसएमएस चेक करने का प्रॉसेस

यह तो पता चल ही चुका है कि झारखंड बोर्ड ने मैट्रिक के विद्यार्थियों के लिए एसएमएस से अपना रिजल्ट जानने की सुविधा दी है. अब आपको स्टेप बाई स्टेप प्रक्रिया बता रहे हैं कि कैसे एसएमएस से आसानी से रिजल्ट पता कर सकते हैं.

  • सबसे पहले अपने मोबाइल के मैसेज सेक्शन में जायें. न्यू कन्वरसेशन पर क्लिक करने के बाद JHA10<space> टाइप करके अपना रोल नंबर टाइप करें.

  • अब इसे 5676750 पर सेंड कर दें यानी भेज दें.

  • एक और तरीका यह है कि आप अपने सेल फोन के मैसेज सेक्शन में जाकर न्यू कन्वरसेशन पर क्लिक करें और Result<space>JAC10<space>RollCode + Roll number<space>Registration number टाइप करके 56263 पर सेंड कर दें. रिजल्ट लिखने के बाद स्पेस दें, फिर जैक10 लिखें, फिर स्पेस का बटन दबाकर अपना रोल कोड और रोल नंबर लिखें. इसके बाद एक और स्पेस देकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर लिख दें. अब इसको ठीक उसी तरह जैसे आप अपना एसएमएस भेजते हैं, 56263 पर सेंड कर दें.

  • जैसे ही आप अपना मैसेज भेजेंगे, आपके मोबाइल पर कुछ ही मिनट के भीतर आपका रिजल्ट आ जायेगा.

Also Read: JAC Board 10th Result 2023 LIVE: झारखंड बोर्ड का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, देखें लेटेस्ट अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >