रांची से गिरफ्तार ISIS मॉड्यूल के सरगना दानिश समेत 2 आतंकी 12 दिन की पुलिस हिरासत में

ISIS Module Case: रांची से गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन ISIS के मॉड्यूल के सरगना असर दानिश को दिल्ली की एक अदालत ने 12 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है. उसके साथ एक अन्य संदिग्ध आतंकवादी को भी पुलिस की हिरासत में भेजने का आदेश पटियाला हाउस कोर्ट ने दिया है. दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी. कहा कि ये लोग भारत में बड़ा हमला करने की तैयारी कर रहे थे.

ISIS Module Case: झारखंड की राजधानी रांची से गिरफ्तार ISIS Module (आतंकी मॉड्यूल) के सरगना असर दानिश समेत 2 संदिग्ध आतंकवादियों को कोर्ट ने 12 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. झारखंड एटीएस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने देश के अलग-अलग हिस्सों में छापेमारी करके 5 संदिग्ध आतंकवादियों असर दानिश, सूफियान अबूबकर खान, आफताब अंसारी, हुजैफा यमन और कामरान कुरैशी गिरफ्तार किया. इन्हें गुरुवार को नयी दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने इनमें से 2 को पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया.

दिल्ली पुलिस ने किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 5 संदिग्ध गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा कई राज्यों में समन्वित छापेमारी के बाद पाकिस्तान स्थित एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया. 5 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह मॉड्यूल देश में बड़ा हमला करने की योजना बना रहा था. अधिकारी ने बताया कि इस मॉड्यूल के मास्टरमाइंड की पहचान असर दानिश के रूप में हुई है. उसे झारखंड के रांची से गिरफ्तार किया गया.

2 संदिग्ध को दिल्ली, 1 को तेलंगाना से किया गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि 2 संदिग्धों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया. मुंबई निवासी आफताब और सूफियान को मंगलवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि मुजपा को तेलंगाना से गिरफ्तार किया गया, जबकि एक और आतंकवादी कामरान को भी गिरफ्तार किया गया है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ISIS Module Case: मॉड्यूल के सरगना के थे कई नाम

उन्होंने बताया कि रांची से गिरफ्तार मॉड्यूल का सरगना दानिश को सीईओ, गजबा और प्रोफेसर जैसे विभिन्न नामों से जाना जाता था. यह छापेमारी खुफिया जानकारी मिलने के बाद की गयी, जिसमें संकेत मिला था कि एक मॉड्यूल देश में बड़े आतंकवादी हमले की योजना बना रहा है. एजेंसी पिछले 6 महीने से उन पर नजर रख रहे थे.

संदिग्ध आतंकियों के ठिकाने से मिले रसायन और विस्फोटक बनाने के सामान

उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में रसायन, बॉल बेयरिंग और ‘इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस’ (आईईडी) बनाने में प्रयुक्त अन्य सामग्री बरामद की गयी. उन्होंने कहा कि पुलिस दलों ने आईईडी बनाने में इस्तेमाल होने वाले पुर्जे और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किये हैं. सोडियम बाइकार्बोनेट समेत कई रसायन, गैस मास्क, बिजली के केबल, फ्यूज प्वाइंट, तार और अन्य बिजली के उपकरण जब्त किये गये हैं.

भारत में बड़े पैमाने पर हमले की थी तैयारी

पुलिस ने यह भी बताया कि रांची में दानिश के ठिकाने पर छापेमारी में रसायन और अन्य सामग्री बरामद हुई, जिनका इस्तेमाल विस्फोटक बनाने में होने का संदेह है. पुलिस ने कहा, ‘प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि मॉड्यूल पाकिस्तान में अपने संचालकों (हैंडलर्स) के संपर्क में था और बड़े पैमाने पर हमले की तैयारी कर रहा था.’

सोशल मीडिया के जरिये पाकिस्तानी आतंकियों के संपर्क में थे सभी

पुलिस ने बताया कि ये संचालक बातचीत के लिए केवल सोशल मीडिया मंचों का इस्तेमाल करते थे. गिरफ्तार संदिग्धों से उनके नेटवर्क, वित्त पोषण और संभावित ठिकानों का पता लगाने के लिए पूछताछ जारी है. केंद्रीय एजेंसियां ​​अब उनके संपर्कों और संभावित अंतरराष्ट्रीय संबंधों का पता लगाने के लिए उनसे जब्त डिजिटल उपकरणों का विश्लेषण कर रही हैं. पुलिस ने कहा कि इन गिरफ्तारियों से देश में संभावित आतंकवादी हमले को रोका गया है.

इसे भी पढ़ें

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल और झारखंड ATS की बड़ी कार्रवाई, रांची और दिल्ली से दो आतंकवादी गिरफ्तार

अलकायदा मॉड्यूल का नेतृत्व करने वाले रांची के डॉक्टर समेत 4 गिरफ्तार, आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की थी मंशा

ATS की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: आतंकी संगठनों से जुड़े हैं झारखंड के 285 लोग, इस जिले से सबसे अधिक

ATS investigation Jharkhand: जांच में बड़ा खुलासा, झारखंड मॉड्यूल के आतंकी रच रहे थे बड़े नेता की हत्या की साजिश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >