झारखंड के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! पुरी के लिए चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, जयपुर के लिए भी नई ट्रेन

Indian Railways News: झारखंड के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है. खासकर ओडिशा और राजस्थान जाने वालों के लिए. पुरी के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत होने जा रही है, तो जयपुर के लिए भी नई ट्रेन मिलने वाली है.

Indian Railways News: झारखंड के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है. रांची से जल्द ही 2 नई ट्रेनें चलने वालीं हैं. इनमें एक वंदे भारत एक्सप्रेस है. वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रांची से भगवान जगन्नाथ की नगरी पुरी के लिए चलेगी. वहीं, रांची से जयपुर के लिए भी सीधी ट्रेन शुरू हो जाएगी. दक्षिण पूर्व रेलवे ने रेलवे बोर्ड को इसका प्रस्ताव भेजा है. मुख्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि रांची से मदार जंक्शन तक अक्टूबर से दिसंबर 2024 तक स्पेशल ट्रेन चलायी गयी थी, जो पूरी तरह से सफल रही. इस ट्रेन में यात्रियों की संख्या भी अधिक थी. इसी को देखते हुए दक्षिण-पूर्व रेलवे के मुख्यालय ने रेलवे बोर्ड को इस ट्रेन को फिर से चलाने का प्रस्ताव भेजा है.

रांची-पुरी चेयरकार वंदे भारत चलाने का भेजा जा चुका है प्रस्ताव

अधिकारी ने बताया कि रांची से पुरी के लिए रेलवे बोर्ड को वंदे भारत चेयरकार ट्रेन चलाने का प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है. वर्तमान में 10 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें चलाने की योजना है. स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों के निर्माण का काम अंतिम चरण में है. इसमें से एक ट्रेन रांची-पुरी के बीच भी चलाये जाने की संभावना है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अत्याधुनिक और आरामदायक ट्रेन है वंदे भारत एक्सप्रेस

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भारतीय रेलवे द्वारा पेश की गयी अत्याधुनिक और आरामदायक ट्रेन है. लंबी दूरी की यात्रा को सुविधाजनक और आरामदायक बनाने के उद्देश्य से जल्द ही स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की भी शुरुआत होने वाली है. वर्तमान में रांची से पटना, रांची से कोलकाता और रांची से बनारस के लिए वंदे भारत ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें

मंईयां सम्मान योजना पर बड़ी खबर, 58 लाख महिलाओं के खाते में इस दिन आएंगे 2500 रुपए

झारखंड में अब इस IAS के बेटे के 2 जन्म प्रमाण पत्र मिले, रांची नगर निगम के आयुक्त ने दी ये सफाई

एक्शन में एटीएस : 109 करोड़ की अवैध निकासी मामले में रांची में छापामारी, 60 लाख बरामद, 76 लाख फ्रीज

Cryptocurrency: 350 करोड़ के पोंजी घोटाला के तार हजारीबाग से जुड़े, 7 पर प्राथमिकी दर्ज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >