रेलवे का बड़ा तोहफा: WBCS अभ्यर्थियों के लिए चलेगी रांची-हावड़ा परीक्षा स्पेशल, यहां देखें पूरा टाइम टेबल

Indian Railways News: पश्चिम बंगाल सिविल सेवा परीक्षा के मद्देनजर ट्रेन संख्या 08616/08615 रांची-हावड़ा-रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगी. जानें इस स्पेशल ट्रेन का पूरा रूट, टाइम टेबल और कोच पोजीशन.

रांची से राजेश झा की रिपोर्ट

Indian Railways News, रांची: पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में आयोजित होने वाली पश्चिम बंगाल सिविल सेवा परीक्षा (WBCS) को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है. परीक्षार्थियों की सुविधा और ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ट्रेन संख्या 08616/08615 रांची-हावड़ा-रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. यह ट्रेन कुल 19 कोच के साथ चलेंगी, जिसमें एसएलआरडी के 02 कोच, सामान्य श्रेणी (General Class) के 04 और द्वितीय श्रेणी स्लीपर (Sleeper Class) के 13 कोच शामिल रहेंगे. इस स्पेशल ट्रेन के चलने से झारखंड और बंगाल के बीच सफर करने वाले सैकड़ों छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी.

ट्रेन संख्या 08616: रांची से हावड़ा का पूरा शेड्यूल

रांची से हावड़ा जाने वाली परीक्षा स्पेशल ट्रेन (08616) दिनांक 13 जून (शनिवार) को रांची रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करेगी. इस ट्रेन का रूट और समय इस प्रकार रहेगा

  • रांची प्रस्थान: रात 09:30 बजे
  • मुरी प्रस्थान: रात 10:52 बजे
  • झालिदा प्रस्थान: रात 11:19 बजे
  • बोकारो स्टील सिटी प्रस्थान: रात 12:10 बजे
  • भोजुडीह प्रस्थान: रात 01:02 बजे
  • आद्रा प्रस्थान: रात 01:35 बजे
  • बांकुड़ा प्रस्थान: रात 02:27 बजे
  • बिष्णुपुर प्रस्थान: रात 02:50 बजे
  • मेदिनीपुर प्रस्थान: सुबह 03:52 बजे
  • खड़गपुर प्रस्थान: सुबह 04:15 बजे
  • हावड़ा आगमन: सुबह 06:30 बजे

Also Read: ACB की कछुआ चाल पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, सरकार से सीलबंद लिफाफे में मांगी स्टेटस रिपोर्ट

ट्रेन संख्या 08615: हावड़ा से रांची का पूरा शेड्यूल

वापसी में, हावड़ा से रांची आने वाली परीक्षा स्पेशल ट्रेन (08615) दिनांक 14 जून (रविवार) को हावड़ा स्टेशन से रवाना होगी. इस दिशा में ट्रेन का समय और ठहराव इस प्रकार निर्धारित किया गया है.

  • हावड़ा प्रस्थान: रात 08:45 बजे
  • खड़गपुर प्रस्थान: रात 10:50 बजे
  • मेदिनीपुर प्रस्थान: रात 11:17 बजे
  • बिष्णुपुर प्रस्थान: रात 11:59 बजे
  • बांकुड़ा प्रस्थान: रात 12:22 बजे
  • आद्रा प्रस्थान: रात 01:05 बजे
  • भोजूडीह प्रस्थान: रात 01:37 बजे
  • बोकारो स्टील सिटी प्रस्थान: रात 02:32 बजे
  • झालिदा प्रस्थान: रात 03:21 बजे
  • मुरी प्रस्थान: सुबह 03:47 बजे
  • रांची आगमन: सुबह 05:15 बजे

Also Read: Saraikela: अनियंत्रित बाइक गड्ढे में गिरी, बाइक सवार की मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >