Indian Railways News: ट्रेन से कटकर हाथी की मौत, हटिया-टाटा रूट पर ट्रेन सेवा बाधित, देखें Video

Indian Railways News: हटिया से टाटानगर जा रही हटिया-टाटा पैसेंजर ट्रेन से कटकर एक हाथी की मौत हो गयी है. इसकी वजह से हटिया-टाटा रूट पर ट्रेन सेवा बाधित हो गयी है. इस रूट पर ट्रेन सेवा सामान्य होने में 2-3 घंटे लग सकते हैं.

Indian Railways News: हटिया-टाटा रूट पर ट्रेन से कटकर एक हाथी की मौत हो गयी है. इसकी वजह से इस रूट पर ट्रेन सेवा बाधित हो गयी है. दुर्घटना सोमवार की शाम करीब 7:15 बजे जोना-किता स्टेशन के बीच हुई. इसके बाद से इस रूट पर ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया है. दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल के डीआरएम जसमीत सिंह बिंद्रा ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) के साथ बातचीत में कहा कि हटिया से टाटा जा हटिया-टाटा पैसेंजर ट्रेन के सामने अचानक एक हाथी के आ जाने से उसकी मौत हो गयी. हालांकि, इससे ट्रेन को या ट्रेन में सवार यात्रियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. उन्होंने बताया कि वन विभाग के कर्मचारी काम पर लगे हैं. जल्द ही रेलवे ट्रैक को खाली करा लिया जायेगा. इसके बाद ही ट्रेन सेवा सामान्य हो पायेगी. डीआरएम ने कहा है कि ट्रेन सेवा सामान्य होने में अभी 2 से 3 घंटे का समय लगने का अनुमान है.

वन विभाग ने हाथी की मौत के लिए रेलवे को ठहराया जिम्मेदार

ट्रेन से कटकर हाथी की मौत के बाद वन विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि रेलवे ट्रैक से हाथी के शव को हटाने का प्रयास किया जा रहा है. समाचार लिखे जाने तक पशु चिकित्सक और हाथी को हटाने के लिए क्रेन नहीं पहुंचा है. डीआरएम से क्रेन की मांग की गयी है. सिल्ली के वनपाल जय प्रकाश साहू ने इस घटना के लिए रेलवे को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने बताया कि हाथी को मंगलवार को दफन किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें

10 मार्च को 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर की आपके शहर में कितनी है कीमत, यहां देखें रेट लिस्ट

बिहार जाना हुआ आसान, रांची-जयनगर के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन, ये है रूट और टाइम-टेबल

Jharkhand Fire News: झारखंड में पटाखे की दुकान में लगी आग, 2 सगे भाई समेत 5 की मौत, देखें Video

झारखंड के लिए वरदान साबित हो रही एयर एंबुलेंस सेवा, अब तक 94 लोगों को मिला लाभ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >