Indian Railway News, रांची: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आगामी परीक्षाओं में शामिल होने वाले झारखंड समेत आस-पास के राज्यों के अभ्यर्थियों और रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. परीक्षाओं के दौरान होने वाली संभावित भारी भीड़ और आतवागमन की समस्या को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने रांची और बिहार के सबौर (भागलपुर) के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. झारखंड से बिहार (विशेषकर अंग क्षेत्र और भागलपुर/जमालपुर रूट) जाने वाले परीक्षार्थियों को इस स्पेशल ट्रेन से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी और उनका सफर सुगम हो सकेगा. यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 15-15 फेरे लगाएगी.
ट्रेन के समय का पूरा टाइम-टेबल
ट्रेन संख्या- 08601 रांची-सबौर परीक्षा स्पेशल ट्रेन रांची स्टेशन से शाम 7:00 बजे रवाना होगी. ये ट्रेन अगले दिन सुबह 8:00 बजे सबौर स्टेशन पहुंचेगी. ये 3, 4, 5, 6, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 17, 18, 19, 20 और 21 अगस्त संचालित होंगी. वहीं, ट्रेन संख्या 08602 सबौर-रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन से सबौर स्टेशन से सुबह 9:50 बजे रवाना होगी. ये उसी दिन रात 10:45 बजे रांची पहुंचेगी. इसका संचालन 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 18, 19, 20, 21 और 22 अगस्त होगा.
ये भी पढ़ें: JPSC गड़बड़ी मामले में सीआईडी की दबिश, 20 से ज्यादा ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड
मुख्य स्टेशनों पर ठहराव और कोच व्यवस्था
यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन पूर्व रेलवे के अधिकार क्षेत्र में आने वाले प्रमुख स्टेशनों- भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर में दोनों दिशाओं में रुकेगी. ट्रेन में जनरल सेकेंड क्लास (GS) और स्लीपर क्लास (SL) की सुविधा रहेगी, जिससे परीक्षार्थियों को कम खर्च में आरामदायक सफर की सुविधा मिल सके. रेलवे प्रशासन के अनुसार, स्पेशल ट्रेन में टिकट बुकिंग शुरू होने की आधिकारिक सूचना जल्द जारी की जाएगी.
ये भी पढ़ें: गैंगस्टर प्रिंस खान के साथ मिलकर सुजीत सिन्हा चलाता था खौफ का साम्राज्य, पाकिस्तान से भी जुड़े हैं तार
