रांची में भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच: कब से मिलेगा टिकट? बुकिंग का डेट आया सामने

रांची के क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है. 9 अक्टूबर 2026 को जेएससीए स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला खेला जाएगा. जानिए टिकट कब से और कैसे मिलेंगे.

IND vs WI Ranchi T20 Ticket: रांची के क्रिकेट प्रेमियों के लिए अक्टूबर में एक बार फिर इंटरनेशनल क्रिकेट का रोमांच लौटने वाला है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर 2026 को जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. शाम 7 बजे से शुरू होने वाले इस मुकाबले को लेकर फैंस में अभी से उत्साह है. वहीं, मैच के टिकटों की बिक्री को लेकर भी अहम जानकारी सामने आई है.

टिकट बिक्री की प्रक्रिया को लेकर जेएससीए की ओर से तैयारियां चल रही हैं. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 5 या 6 अक्टूबर से टिकटों की बिक्री शुरू होने की संभावना है. हालांकि, अभी जेएससीए ने टिकट बिक्री की अंतिम तारीख और कीमतों का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है. टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद टिकट बिक्री की तारीख और अन्य जानकारी जारी की जाएगी.

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से मिलेंगे टिकट

भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले के लिए दर्शकों को टिकट खरीदने के लिए ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन विकल्प भी मिल सकता है. जेएससीए सचिव सौरभ तिवारी के बताया कि दर्शकों की सुविधा के लिए स्टेडियम में छह टिकट काउंटर बनाए जाएंगे. दर्शकों के पास ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन टिकट खरीदने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी. टिकट की बिक्री जल्द ही अक्टूबर के पहले सप्ताह के शुरुआत में हो सकती है.

ये भी पढ़ें: झारखंड के क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर: रांची से छिन सकती है ऑस्ट्रेलिया टेस्ट की मेजबानी?

कितनी होगी टिकट की कीमत?

मैच के टिकट की कीमत को लेकर अभी दर्शकों का इंतजार खत्म नहीं हुआ है. अलग-अलग कैटेगरी के टिकट कितने रुपये में मिलेंगे, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. हालांकि, टिकट की शुरुआत 500 से 1000 रुपये होंगे. टिकटिंग से जुड़ी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जेएससीए की ओर से टिकटों की कीमत घोषित किए जाने की उम्मीद है.

भारत बनाम वेस्टइंडीज रांची टी-20 मैच की जरूरी जानकारी

जानकारीडिटेल
क्या हैभारत vs वेस्टइंडीज
किसका मैचदूसरा टी-20 इंटरनेशनल
कब होगा9 अक्टूबर 2026
समयशाम 7 बजे
कहां होगाJSCA इंटरनेशनल स्टेडियम, रांची
टिकट कब से5 या 6 अक्टूबर से शुरू होने की संभावना
कैसे खरीदेंऑनलाइन और ऑफलाइन
ऑफलाइन काउंटर6
टिकट की कीमतअभी आधिकारिक घोषणा बाकी

करीब साढ़े तीन साल बाद रांची में टीम इंडिया का टी-20 मैच

रांची में टीम इंडिया का टी-20 इंटरनेशनल देखने के लिए फैंस को लंबा इंतजार करना पड़ा है. यहां आखिरी टी-20 इंटरनेशनल 27 जनवरी 2023 को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था. उस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रन से हराया था.

अब करीब साढ़े तीन साल बाद रांची में टीम इंडिया फिर टी-20 मुकाबला खेलेगी. इससे पहले जेएससीए स्टेडियम में चार पुरुष टी-20 इंटरनेशनल खेले जा चुके हैं. इनमें भारत ने तीन मुकाबले जीते हैं, जबकि 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ उसे हार मिली थी. 9 अक्टूबर का भारत-वेस्टइंडीज मुकाबला रांची में खेला जाने वाला पांचवां पुरुष टी-20 इंटरनेशनल होगा.

ये भी पढ़ें: IND-AFG T20 Black Marketing: भारत-अफगानिस्तान T20 मैचों के बीच टिकट बेचने के आरोप में देर रात 19 गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >