रांची में बेखौफ बदमाशों ने युवक को घेरकर पीटा, चाबी छीनी और बाइक लेकर हुए फरार

रांची के सुखदेवनगर में युवक से बाइक लूटी गई, वहीं शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल छह मोटरसाइकिल चोरी होने से हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

रांचीः सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मधुकम तालाब के पास मंगलवार रात करीब 10:30 बजे एक युवक से बाइक छिनतई का मामला सामने आया है. अभिषेक कुमार काम खत्म कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान तीन युवकों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया. आरोप है कि तीनों युवकों ने पहले अभिषेक के साथ मारपीट की. इसके बाद बाइक की चाबी छीन ली और उनकी मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गये. घटना के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

राजधानी में अलग-अलग जगहों से बाइक चोरी

इधर, राजधानी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से बाइक चोरी के मामले भी सामने आये हैं. सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से एक बाइक चोरी होने की शिकायत मिली है. वहीं लालपुर थाना क्षेत्र से तीन बाइक चोरी की शिकायत सामने आयी है. इसके अलावा कोतवाली थाना क्षेत्र से एक और पंडरा ओपी क्षेत्र से दो बाइक चोरी होने की बात सामने आयी है. पुलिस संबंधित मामलों की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है.

ये भी पढ़ें- स्याहीकांड पर गरमाई सियासत, महिला आंदोलनकारी के समर्थन में उतरी इंकलाबी नौजवान सभा





प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >