रांची: रांची विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (आइएलएस) में शनिवार को असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मो जाकिर की पुस्तक ‘बेसिक स्टैटिस्टिक्स’ का विमोचन किया गया. विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो सरोज शर्मा ने पुस्तक का विमोचन किया.
विद्यार्थियों के साथ शोधार्थियों के लिए भी व्यावहारिक और उपयोगी पुस्तक
इस अवसर पर कुलपति ने पुस्तक के लेखक डॉ मो जाकिर के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि ‘बेसिक स्टैटिस्टिक्स’ यूजी, पीजी और एमबीए व बीबीए के विद्यार्थियों के साथ शोधार्थियों के लिए भी व्यावहारिक और उपयोगी पुस्तक साबित होगी. कार्यक्रम में रांची विश्वविद्यालय के आइटी निदेशक डॉ पुरुषोत्तम कुमार सहित कई वरिष्ठ संकाय सदस्य और विद्यार्थी मौजूद थे. उपस्थित लोगों ने पुस्तक के प्रकाशन पर लेखक को शुभकामनाएं दीं.
ये भी पढ़ें: RU में 2026-27 से बदलेगा डिग्री का स्वरूप, अब जनरल डिग्री जगह मिलेगी स्पेशलाइजेशन के आधार पर डिग्री
