रांची. झारखंड पशु चिकित्सा सेवा संघ की रविवार को आमसभा हुई. मौके पर उल्लेखनीय योगदान करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया. वर्तमान कमेटी को विस्तार दिया गया. कहा गया कि चुनाव नहीं होने पर वर्तमान कमेटी ही काम करती रहेगी. कमेटी में डॉ सैमसन संजय टोप्पो अध्यक्ष व डॉ शिवानंद काशी महासचिव रहेंगे. आमसभा में मासिक सदस्यता शुल्क, आजीवन सदस्यता शुल्क बढ़ाने पर सहमति बनी. संघ का अपना भवन पशुपालन निदेशालय के समीप रिक्त भूमि में बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया. कार्यक्रम में सभी महिला पशु चिकित्सक एवं नवनियुक्त पशु चिकत्सकों को सम्मानित किया गया. कहा गया कि पशु चिकित्सकोंं की संशोधित नियमावली अधिसूचित होने के उपरांत विभागीय पुनर्गठन को चिह्नित कर जल्द अधिसूचित कराने का प्रयास होगा. मौके पर निदेशक रांची डॉ रवि कपूर, क्षेत्रीय निदेशक दुमका डॉ विपिन महता, क्षेत्रीय निदेशक उत्तरी छोटानागपुर डॉ न्यूटन तिर्की, महिला पशु चिकित्सक अध्यक्ष डॉ निशि किरण वर्मा, सचिव डॉ नुपूर कोयल उपस्थित थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
