आइएएस मनीष रंजन, राजेश शर्मा व के श्रीनिवासन को पोस्टिंग का इंतजार

आइएएस मनीष रंजन, राजेश शर्मा व के श्रीनिवासन को पोस्टिंग का इंतजार

रांची : आइएएस अधिकारी मनीष रंजन, राजेश शर्मा व के श्रीनिवासन अध्ययन अवकाश से लौट आये हैं. तीनों अधिकारियों ने कार्मिक विभाग में योगदान कर दिया है. लगभग दो सप्ताह से वह पोस्टिंग के इंतजार में हैं.

तीनों अधिकारी सचिव के रैंक में हैं. इन अधिकारियों के पदस्थापन पर राज्य सरकार ने अभी निर्णय नहीं लिया है. मालूम हो कि दक्षिणी छोटानागपुर, पलामू और दुमका के प्रमंडलीय आयुक्तों का पद रिक्त है.

इसके अलावा कई विभाग भी प्रभार पर चल रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक उक्त अधिकारियों को रिक्त पदों पर पदस्थापित किये जाने पर विचार किया जा रहा है.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >