17 मवेशी लदे तीन पिकअप वैन जब्त, बिहार के तीन तस्कर गिरफ्तार
प्रतिनिधि, अनगड़ा.
सिकिदिरी पुलिस ने सोमवार देर रात दो बजे तीन पिकअप वैन में 17 मवेशी समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार तस्कर सिकिदिरी के रास्ते पशुओं को पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे. एएसआइ बाबूलाल टुडू के नेतृत्व में टीम गठित कर सड़क पर बैरियर लगा कर पशु लदे वाहनों के आने का इंतजार किया गया. देर रात करीब दो बजे जब तीन संदिग्ध पिकअप वैन पहुंची, तो पुलिस ने उन्हें घेर कर उनकी तलाशी ली. पुलिस ने तीनों वाहनों से कुल 17 मवेशियों को रेस्क्यू किया. जिनमें 12 गाय और पांच बछड़े शामिल हैं. तस्करों में बिहार के वैशाली जिले के जुड़ावन थाना क्षेत्र निवासी उमेश यादव, वैशाली के ही महथर थाना क्षेत्र निवासी विक्की कुमार और भोजपुर जिले के चलपोखरी थाना क्षेत्र निवासी कमल किशोर कुमार शामिल हैं. पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है. सभी 17 मवेशियों को स्थानीय ग्रामीण महेश यादव को जिम्मेनामा बना कर सौंप दिया गया है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.