बिजली बिल का झंझट हमेशा के लिए खत्म, रांची में लॉन्च हुआ नया स्मार्ट 'हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर'

जीनस इनोवेशन ने रांची में अपना 'हाई-फ्लो हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर' लॉन्च किया है, जो बिजली बिल को शून्य करने का वादा करता है. यह सोलर, बैटरी और ग्रिड की बिजली को स्मार्ट तरीके से मैनेज करता है.

रांची : बढ़ती महंगाई और भारी-भरकम बिजली बिलों से राहत दिलाने के लिए जीनस इनोवेशन लिमिटेड ने एक बड़ी पहल की है. कंपनी ने राजधानी रांची में आयोजित अपने भव्य 'डिस्ट्रीब्यूटर सम्मेलन' के दौरान नया 'हाई-फ्लो हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर' आधिकारिक रूप से पेश किया है. इस सम्मेलन में झारखंड, बिहार समेत पूर्वोत्तर भारत के अलग-अलग राज्यों से आए डिस्ट्रीब्यूटर्स और चैनल पार्टनर्स ने हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम में कंपनी ने आधुनिक सोलर तकनीक और एनर्जी स्टोरेज सॉल्यूशंस का प्रदर्शन किया. जीनस इनोवेशन ने अपने डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को मजबूत करने, पार्टनर्स को नई टेक्नोलॉजी की ट्रेनिंग देने और बिजनेस ग्रोथ के नए अवसर मुहैया कराने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई.

कैसे काम करेगा 'हाई-फ्लो हाइब्रिड इन्वर्टर'

कंपनी के अनुसार, यह नया हाई-फ्लो हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर तीन अलग-अलग पावर स्रोतों- सोलर एनर्जी, बैटरी और ग्रिड बिजली को एक साथ बेहद स्मार्ट और बेहतर तरीके से संचालित करेगा. यह इन्वर्टर सूर्य की रोशनी से मिलने वाली ऊर्जा का अधिकतम उपयोग करता है, जिससे उपभोक्ता का बिजली बिल लगभग शून्य (न के बराबर) हो सकता है. ग्रिड की बिजली कटने पर भी यह बिना रुकावट के भरोसेमंद बैकअप प्रदान करता है, जिससे घर या व्यवसाय का काम ठप नहीं होता.

ये भी पढ़ें: JPSC में सिर्फ घोटाले ही नहीं हुए, CBI से जानकारी भी छुपाई गई

रूफटॉप सोलर की मांग तेजी से बढ़ रही: यश तोदी

सम्मेलन को संबोधित करते हुए जीनस इनोवेशन लिमिटेड के डायरेक्टर और चीफ मार्केटिंग एंड सेल्स ऑफिसर यश तोदी ने कहा कि कंपनी की इस तेजी से बढ़ती सफलता में डिस्ट्रीब्यूटर पार्टनर्स की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा, "पूर्वोत्तर भारत में रूफटॉप सोलर की मांग बहुत तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में यह नया हाइब्रिड इन्वर्टर उपभोक्ताओं को एक स्मार्ट, टिकाऊ, भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा समाधान प्रदान करेगा."

'मैक्सीलायन लिथियम-आयन' एनर्जी स्टोरेज भी पेश

इन्वर्टर के अलावा, सम्मेलन में जीनस इनोवेशन ने अपना मैक्सीलायन लिथियम-आयन एनर्जी स्टोरेज सिस्टम भी लॉन्च किया. कंपनी का मुख्य उद्देश्य अपनी अत्याधुनिक तकनीक और मजबूत डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा घरों तक स्मार्ट और सस्ती सोलर ऊर्जा पहुंचाना है.

ये भी पढ़ें: जमशेदपुर के डिमना लेक में हादसा, एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टरों की डूबने से मौत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >