Holi Special Train 2025: होली पर झारखंड से बिहार और यूपी का सफर होगा आसान, इस तारीख से चलेगी ये होली स्पेशल ट्रेन

Holi Special Train 2025: होली पर झारखंड से बिहार और यूपी जाना आसान होगा. रेलवे ट्रेन में यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए होली स्पेशल ट्रेन 12 मार्च से चला रहा है. रांची-गोरखपुर होली स्पेशल ट्रेन से लोगों को राहत मिलेगी.

Holi Special Train 2025: रांची-होली में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ कम करने के लिए रेलवे रांची-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन चलाएगा. इससे झारखंड से बिहार और यूपी जाना आसान होगा. ट्रेन संख्या 02883 रांची-गोरखपुर होली स्पेशल ट्रेन 12 मार्च को रांची से चलेगी. ट्रेन का रांची से प्रस्थान रात 11:55 बजे, मुरी प्रस्थान रात 1:25 बजे, बोकारो स्टील सिटी प्रस्थान सुबह 2:55 बजे, गोमो प्रस्थान सुबह 4:25 बजे, कोडरमा प्रस्थान सुबह 5:35 बजे, गया प्रस्थान सुबह 7:05 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रस्थान सुबह 10:25 बजे, बनारस प्रस्थान सुबह 11:58 बजे एवं गोरखपुर शाम 7:50 बजे पहुंचेगी.

14 मार्च को गोरखपुर से रांची के लिए करेगी प्रस्थान


ट्रेन संख्या 02884 गोरखपुर-रांची होली स्पेशल ट्रेन 14 मार्च को गोरखपुर से चलेगी. ट्रेन गोरखपुर से प्रस्थान सुबह 11:00 बजे, बनारस प्रस्थान शाम 6:25 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रस्थान शाम 7:33 बजे, गया प्रस्थान रात 10:10 बजे, कोडरमा प्रस्थान रात 11:25 बजे, गोमो प्रस्थान रात 1:10 बजे, बोकारो स्टील सिटी प्रस्थान सुबह 2:30 बजे, मुरी प्रस्थान सुबह 3:55 बजे एवं रांची आगमन सुबह 5:30 बजे होगा.

ट्रेन में हैं 22 कोच


इस ट्रेन में जनरेटर यान का 01 कोच, एसएलआरडी का 01 कोच, सामान्य श्रेणी के 04 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 06 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 07 कोच, वातानुकूलित 2-टियर के 02 कोच एवं वातानुकूलित प्रथम श्रेणी तथा वातानुकूलित 2-टियर संयुक्त के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगे रहेंगे.

पढ़ें प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी:Mughal Harem Stories : मुगल महिलाएं आराम पसंद थीं, खाना बनाना भी नहीं आता था, जानिए क्या थी शिक्षा की स्थिति

पढ़ें प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी: Magadha Empire : सुनिए मगध की कहानी, एक था राजा बिम्बिसार

पढ़ें प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी: Mughal Harem Stories : अपने हुस्न और चतुराई से नूरजहां ने जहांगीर को कदमों में रखा और बनी मलिका ए हिंद

पढ़ें प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी: ‘उम्बुल आदेर’ के जरिए मृत्यु के बाद आत्मा को घर वापस बुलाते हैं मुंडा आदिवासी, विदा नहीं करते

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >