हॉकी रांची लीग में गुमला ने हुलहुंडू को हराया

हॉकी गुमला व झारखंड इलेवन के बीच खेला गया पुरुष वर्ग का मैच एक-एक गोल से ड्रॉ रहा

एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में खेली जा रही पहली हॉकी रांची लीग में शुक्रवार को हॉकी गुमला व झारखंड इलेवन के बीच खेला गया पुरुष वर्ग का मैच एक-एक गोल से ड्रॉ रहा. वहीं महिला वर्ग में हॉकी गुमला ने न्यू राइजिंग स्टार हुलहुंडू को 3-0 से पराजित किया. 30 अप्रैल से रांची में होनेवाली राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग के कारण शनिवार 27 अप्रैल से 10 मई तक हॉकी रांची लीग स्थगित रहेगी. आयोजन को सफल बनाने में हॉकी रांची के माइकल लाल, जयंत केरकेट्टा, असरिता लकड़ा, मनोज प्रधान, करुणा पूर्ति, नोमिता टोप्पो, नीतू कुमारी, प्रमोद केरकेट्टा व डेनिस केरकेट्टा सहयोग कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >